फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai worst-affected from Measles, 717 cases found in Maharashtra

Measles in Maharashtra: महाराष्ट्र में डरा रहे खसरे के बढ़ते केस, अब तक 717 मामले, मुंबई में 10 बच्चों की मौत

Wed, 30 Nov 2022 09:59 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 30 Nov 2022 09:59 AM IST
सार

खसरा एक तरह का वायरल इंफेक्शन है। यह आमतौर पर बच्चों में ही होता है। इससे महाराष्ट्र में 28 नवंबर तक इससे 14 मौतें हो चुकी हैं। मंगलवार को मुंबई में खसरे के पांच नए केस दर्ज किए गए। संदिग्ध बीमारी से एक की मौत होने की भी खबर है। 

विज्ञापन
Mumbai worst-affected from Measles, 717 cases found in Maharashtra
measels

विस्तार

महाराष्ट्र में बच्चों में खसरा (Measles) रोग बढ़ता जा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस साल की शुरुआत से अब तक 717 केस मिल चुके हैं। इनमें से 303 केस मुंबई में मिले हैं। महानगर में इस बीमारी से अब तक 10 मौतें भी हो चुकी हैं। 

विज्ञापन

खसरा एक तरह का वायरल इंफेक्शन है। यह आमतौर पर बच्चों में ही होता है। इससे महाराष्ट्र में 28 नवंबर तक इससे 14 मौतें हो चुकी हैं। मुंबई के स्थानीय निकाय द्वारा बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को मुंबई में खसरे के पांच नए केस दर्ज किए गए। संदिग्ध बीमारी से एक की मौत होने की भी खबर है। 
विज्ञापन


मालेगांव में 70, भिवंडी में 48 केस
इस साल जनवरी के बाद से नासिक जिले के मालेगांव में 70 और मुंबई के समीप भिवंडी में 48 मामले सामने आए हैं। मुंबई में खसरे के प्रकोप के इस साल अब तक 74 केस सामने आए हैं। किसी इलाके में खसरे का प्रकोप तब माना जाता है, जब एक सप्ताह में इसके पांच संदिग्ध केस मिलें और कम से कम दो से ज्यादा की लेबोरेटरी की जांच में पुष्टि हो। मुंबई में जनवरी 2022 के बाद से अब तक खसरे के 11,390 संदिग्ध केस मिल चुके हैं। महाराष्ट्र में 2019 में 1337, 2020 में 2150 और 2021 में 3668 खसरे के कंफर्म केस मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत 14 लोगों में से मात्र एक ने टीका लगवाया था
महाराष्ट्र में इस साल खसरे से मरने वाले 14 लोगों में से सिर्फ एक ने टीका लगवा रखा था। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों में शून्य से 11 माह के चार बच्चे, 12 से 24 माह के 8 बच्चे शामिल हैं। जबकि दो मृतक 25 से 60 साल की उम्र के हैं। मृतकों में छह महिलाएं हैं। 


भिवंडी में तीन व वसई विरार में एक मौत
मुंबई में इस साल हुई 10 मौतों में से तीन भिवंडी में और वसई-विरार में एक मौत हुई। बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण मामले तेज किए गए हैं। सीएम एकनाथ शिंदे स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। 

खसरे के ये हैं लक्षण
  •  सामान्य से तेज बुखार आना।
  •  सूखी खांसी होना।
  •  लगातार नाक बहना।
  •  गले में खरास बनी रहना।
  •  आंखों में सूजन आना।
  •  गाल की अंदरूनी परत पर मुंह के अंदर पाए जाने वाले लाल रंग की पृष्ठभूमि पर नीले-सफेद धब्बे बनना, जिन्हें कोप्लिक स्पॉट भी कहा जाता है।
  •  त्वचा पर बड़े, चपटे धब्बों से लाल चकत्ते जो अक्सर एक दूसरे में प्रवाहित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed