फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Woman body found stuffed inside bag in drain

मुंबई: जाकिर हुसैन नगर के नाले में महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 23 Aug 2021 01:23 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 23 Aug 2021 01:23 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार कुछ राहगीरों ने रविवार की तड़के मानखुर्द के जाकिर हुसैन नगर में नाले में पड़े बैग को देखा और स्थानीय पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
Mumbai Woman body found stuffed inside bag in drain
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के जाकिर हुसैन नगर के एक नाले में बंद प्लास्टिक की थैली में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार कुछ राहगीरों ने रविवार की तड़के मानखुर्द के जाकिर हुसैन नगर के नाले में पड़े बैग को देखा और स्थानीय पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने जब बैग खोला तो उन्हें करीब 25 से 30 साल की एक महिला का शव मिला, जिसके हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे। अधिकारी ने कहा कि उन्हें एक मंगलसूत्र, हार, चूड़ियां और कुछ अन्य सामान भी मिला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस सुराग हासिल करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत गायब करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed