{"_id":"6207553dd0701e3f9a7a8d09","slug":"mumbai-wife-beat-up-husband-and-throws-him-from-seventh-floor-mother-son-arrested-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: पति को पीटा फिर सातवें माले से फेंक दिया, मां-बेटे ने इसलिए की हत्या की जघन्य वारदात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: पति को पीटा फिर सातवें माले से फेंक दिया, मां-बेटे ने इसलिए की हत्या की जघन्य वारदात
Sat, 12 Feb 2022 12:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:05 PM IST
सार
यह घटना मुंबई के अंबोली इलाके में हुई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई से एक हृदय विदारक घटना की खबर आई है। एक व्यक्ति को उसकी पत्नी व बेटे ने पहले बुरी तरह पीटा और फिर सातवें माले से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। खबरों के अनुसार हत्या की इस जघन्य वारदात को इसलिए अंजाम दिया गया क्योंकि पिता अपने बेटे को न्यूजीलैंड में पढ़ाई करने जाने के लिए पैसा नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
यह घटना मुंबई के अंबोली इलाके में हुई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मां और बेटे ने पहले उस व्यक्ति को पीट-पीट कर हत्या का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मरा तो दोनों ने उसे इमारत की सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। मृतक की पहचान संतान शेषाद्री 55 के रूप में हुई।
विज्ञापन
अंबोली पुलिस स्टेशन के अधिकारी रौफ शेख के अनुसार घटनास्थल की जांच में बेडरूम में खून के दाग मिले। कुछ कपड़ों पर भी खून लगा हुआ था। पूछताछ में मृतक की पत्नी जयशिला ने बताया कि उसके पति ने आत्महत्या की कोशिश की। पहले भी वह दो बार ऐसा कर चुके थे।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान पता चला कि परिवार में अक्सर झगड़े होते थे। संतोष अलग कमरे में रहता था। उसकी पत्नी और बेटा अलग रहते थे। घर में आए दिन झगड़ों के कारण उनके बीच सब ठीक से नहीं चल रहा था। बताया गया है कि मां बेटे ने सुबह चार बजे का अलार्म लगाया और फिर उसे मारना शुरू किया। मां-बेटे ने इसे आत्महत्या का रूप देने का भी प्रयास किया। बेटे ने पूछताछ में बताया कि उसका पिता बार-बार आत्महत्या की धमकी देता था।