फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Weather Updates: Heavy rains in mumbai know how the weather today

Mumbai Weather Updates: मुंबई में भारी बारिश से लोकल ट्रेनों के थमे पहिए, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Sun, 13 Jun 2021 08:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Jun 2021 08:48 AM IST
सार

पिछले तीन दिनों से बारिश के कारण मुंबई पानी-पानी है, मुंबई और आसपास के उपनगरीय इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। वहीं लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन और बारिश का अनुमान लगाया है।  

विज्ञापन
Mumbai Weather Updates:  Heavy rains in mumbai know how the weather today
मुंबई में बारिश - फोटो : PTI

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पिछले दो दिनों से बारिश से बेहाल है। भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। शुक्रवार की शाम से मुंबई के तकरीबन सभी इलाकों में बारिश हो रही है और तेज हवाओं के साथ बिजली कड़क रही है। मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया है।  वहीं बीएमसी ने अपील की है कि अगर बहुत जरूरत ना हो तो घर से बाहर ना निकलें और अपनी गाड़ियां भी सड़क पर ना लेजाएं।  मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे और भारी से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने आज और कल शहर और आसपास में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


कई रूटों पर लोकल ट्रेनें बंद
लगातार और भारी बारिश को देखते हुए दादर और कुर्ला स्टेशनों के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया गया है। मध्य रेलवे के अधिकारी के मुताबिक, पिछले एक घंटे में 61.21 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने से समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी है।और मीठी नदी के द्वार खोल दिए जाने के कारण कुर्ला और सायन के बीच पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। चूनाभट्टी स्टेशन के पास जलभराव हो गया जिससे हार्बर लाइन पर सेवा धीमी पड़ गई। वहीं परिवहन विभाग (बेस्ट) के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ स्थानों पर जलजमाव के कारण कई बसों का रूट बदला गया है। 
विज्ञापन


ऑरेंज अलर्ट जारी
साउथ मुम्बई, साउथ सेंट्रल मुम्बई, नार्थ मुम्बई, ईस्टर्न लाइन, वेस्टर्न लाइन हर जगह भारी बारिश हो रही है। मुम्बई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर, रायगढ़, कोंकण और गोआ के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जता है। भारी बारिश की वजह से ट्रेन की पटरियां भी पानी में डूबे हैं। लाइफ लाइन कही जाने वाली ट्रेन सेवाएं ठप है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बस सेवा भी बाधित हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed