फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai unlock, Bus services for general public will resume in Mumbai from monday

राहत : मुंबई की सड़कों पर सोमवार से फिर दौड़ेंगी बसें, फेस मास्क पहनना अनिवार्य

Sun, 06 Jun 2021 05:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 06 Jun 2021 05:58 PM IST
सार

यात्रियों की संख्या किसी भी बस में सीटों की संख्या से अधिक नहीं होगी। इस यात्रा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।  

विज्ञापन
Mumbai unlock, Bus services for general public will resume in Mumbai from monday
मुंबई बस सेवा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार की अनलॉक प्रक्रिया के तहत सोमवार से आम जनता के लिए बस सेवा शुरू हो जाएगी। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने इसकी जानकारी दी है। यात्रियों की संख्या किसी भी बस में सीटों की संख्या से अधिक नहीं होगी। इस यात्रा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।  

विज्ञापन


महाराष्ट्र में पाबंदियों में ढील 
महाराष्ट्र के ठाणे और नवी मुंबई के निगमीय क्षेत्रों को कोरोना वायरस के चलते लगाई गई पाबंदियों में ढील देने से संबंधित महाराष्ट्र सरकार की पांच स्तरीय योजना की दूसरी श्रेणी में रखा गया है। इस योजना का आधार साप्ताहिक संक्रमण दर एवं भरे हुए ऑक्सीजन बेड का प्रतिशत है।
विज्ञापन


ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नारवेकर द्वारा जारी अधिसूचना में कल्याण डोम्बिवली निगम क्षेत्र को तीसरी श्रेणी में रखा गया है।

दूसरी श्रेणी उन शहरों एवं जिलों के लिए है जहां संक्रमण दर पांच फीसद है और 25 से 40 फीसद ऑक्सीजन बेड भरे हैं। तीसरी श्रेणी के तहत ऐसे क्षेत्र आयेंगे जहां सक्रमण दर पांच से दस फीसद के बीच है और 40 फीसद से अधिक ऑक्सीजन बेड भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोच समझकर कदम उठा रही है महाराष्ट्र सरकार: ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि सरकार कोरोना वायरस के चलते राज्य में लागू पाबंदियों में ढील देने के मामले में सोच समझकर कदम उठा रही है। उन्होंने अग्रणी उद्योपतियों के साथ हुई डिजिटल बैठक के दौरान यह बात कही।

राज्य सरकार ने सोमवार से प्रदेश में पाबंदियों में ढील देने के लिये पांच स्तरीय योजना की घोषणा की थी। इसमें साप्ताहिक संक्रमण दर और ऑक्सीजन बिस्तरों पर मरीजों की संख्या के आधार पर ढील देने की बात कही गई है। इस संबंध में शुक्रवार रात एक अधिसूचना जारी की जा चुकी है।


मुख्यमंत्री ने कहा, 'राज्य सरकार सोच-समझकर कदम उठा रही है। लोगों को अपना ध्यान रखना चाहिये। तत्काल किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। कुछ मानदंड और स्तर तय किये गए हैं। स्थानीय प्रशान पाबंदियों में ढील देने या उन्हें और कड़ा बनाने के बारे में फैसला लेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed