फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Trio booked for stealing 77 lakh rupees from ATM at Goregaon Vanrai Police

महाराष्ट्र: गोरेगांव में एटीएम कर्मी ही निकला लूटेरा, पासवर्ड लेकर लूट लिए 77 लाख रुपये, सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग

Thu, 31 Mar 2022 08:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरेगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरेगांव Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 31 Mar 2022 08:21 AM IST
सार

लूट की वारदात को इसी साल 10 फरवरी को अंजाम दिया गया था। चोरों ने गोरेगांव स्थित एसबीआई के एटीएम से 77 लाख रुपये लूट लिए फिर सबूत मिटाने के लिए मशीन में आग लगा दी।

विज्ञापन
Mumbai: Trio booked for stealing 77 lakh rupees from ATM at Goregaon Vanrai Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के गोरेगांव स्थित वनराई पुलिस ने एसबीआई एटीएम वेंडिंग सेंटर को लूटने और फिर सबूत मिटाने के लिए मशीन को आग लगाने के आरोप में तीन एटीएम कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लूट की वारदात को इसी साल 10 फरवरी को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपी ने पहचान और गिरफ्तारी से बचने के लिए एक शातिर योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि तीनों एटीएम कर्मियों ने प्रधान कार्यालय से बैंक कर्मियों को झांसा देकर पासवर्ड ले लिया फिर  77 लाख रुपये लूट लिए। इन सभी पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत चोरी और आपराधिक साजिश के अलावा अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अग्निरोधक कैसेट से खुली तीन लोगों की पोल  
10 फरवरी को जब  गोरेगांव के एसबीआई एटीएम केंद्र में आग लगने की सूचना मिली तो पुलिस और दमकल के अधिकारी आनन-फानन में वहां पहुंचे। आग पर काबू पाने के बाद बैंक अधिकारियों ने एटीएम वेंडिंग मशीन की जांच की, जो जली हुई थी, लेकिन कैश वॉल्ट बंद था। वहीं जब एक बैंक तकनीशियन मशीन का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचा, तो उसने कंपनी के संरक्षक ऋतिक यादव के सामने उसे खोला।  जब मशीन खोली गई, तो उन्होंने पाया कि वह खाली थी क्योंकि टेलर मशीन में केवल 500 रुपये के कुछ नोट पाए जाने के साथ ही बड़ी मात्रा में नकदी चोरी हो गई थी। जबकि डीवीआर जल गया था, कोई फुटेज उपलब्ध नहीं था लेकिन मशीन में लगे कैसेट अग्निरोधक थे जिससे यह खुलासा हो गया कि तीन लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


एटीएम के तीन कर्मियों ने ही दी लूट की वारदात को अंजाम
कैसेट की जांच करने  पर यह पता चला कि कंपनी के संरक्षक-प्रभाकर, यादव और सोनावाले, जिन्होंने कथित तौर पर मशीन तक पहुंचने के लिए प्रधान कार्यालय से पासवर्ड लिया और बाद में  दो एटीएम मशीनों से 77 लाख रुपये लूट लिए ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed