{"_id":"64fbbd38b65c89c8f8096893","slug":"mumbai-train-blast-hc-start-hearing-confirmation-petitions-on-daily-basis-from-next-month-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई ट्रेन धमाका: अगले महीने से हर रोज पुष्टिकरण याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करेगी कोर्ट, लोक अभियोजक नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई ट्रेन धमाका: अगले महीने से हर रोज पुष्टिकरण याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करेगी कोर्ट, लोक अभियोजक नियुक्त
Sat, 09 Sep 2023 06:02 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: जलज मिश्रा
Updated Sat, 09 Sep 2023 06:02 AM IST
सार
जस्टिस नितिन साम्ब्रे और जस्टिस राजेश पाटिल की खंडपीठ ने बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान गंभीरता नहीं दिखाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की खिंचाई की थी।
विज्ञापन
Court Room
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने वरिष्ठ अधिवक्ता राजा ठाकरे को 2006 के मुंबई सिलसिलेवार ट्रेन विस्फोट मामले से जुड़ी अपीलों में प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) नियुक्त किया है। जस्टिस नितिन साम्ब्रे और जस्टिस राजेश पाटिल की खंडपीठ ने बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की खिंचाई की थी।
निचली अदालत ने 2015 में इस मामले में पांच आरोपियों को मौत की सजा सुनाई थी, लेकिन इसकी पुष्टि के साथ-साथ आरोपियों द्वारा दायर अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई अभी तक शुरू नहीं हुई है। शुक्रवार को पीठ को सूचित किया गया कि सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए ठाकरे को विशेष अभियोजक नियुक्त किया गया है।
अदालत ने कहा कि वह 5 अक्तूबर से दैनिक आधार पर पुष्टिकरण याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करेगी। दोषियों में से एक के वकील ने अनुरोध किया कि सुनवाई दो सप्ताह बाद शुरू की जाए, लेकिन अदालत ने अनुरोध अस्वीकार कर दिया। 11 जुलाई, 2006 को शाम के व्यस्त समय के दौरान मुंबई की लोकल ट्रेनों में सात सिलसिलेवार विस्फोट हुए थे जिनमें 180 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।