'धूम' मचाने को तैयार मुंबई पुलिस, अपराधियों को पकड़ने के लिए मिली खास सुपरबाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस की ताकत में एक और इजाफा हुआ है। हर वक्त सतर्क और चौकस रहने वाली मुंबई पुलिस की रफ्तार बढ़ाने के लिए अब उनके बेड़े में शामिल हो गई है एक खास सुपरबाइक। रोजाना कई तरह के अपराधों से जूझने और उनपर काबू पाने की जद्दोजहद में लगी रहनी वाली मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को 10 स्पोर्ट्स बाइक 'Gixxer 250 SF' मिली है। यह गाड़ियां उन्हें सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत दी गई है। ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि यह गाड़ी सायरन, ब्लिंकर लाइट्स और कई अन्य आधुनिक सुविधाओं से लैश है।
Traffic Police have received 10 sports bike 'Gixxer 250 SF' under CSR (Corporate Social Responsibility) campaign. The bikes are equipped with a siren, blinker lights and other advance systems: DCP Traffic Ranjan Kumar Sharma, Mumbai pic.twitter.com/xUvl2qJ2Dm
— ANI (@ANI) July 25, 2020विज्ञापन
मुंबई पुलिस लगातार आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और अपराधों की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि उन्हें इस स्पोर्ट्स बाइक से पहले पिछले ही महीने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने द्वारा गश्ती के लिए 50 सेगवे आवंटित किए गए थे। सेल्फ बैलेंस्ड वाले इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों का इस्तेमाल पुलिस द्वारा अलग-अलग और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तुरंत और आसानी से पहुंचने के लिए किया जा रहा है।