{"_id":"6327fa60383e157c6b0999a1","slug":"mumbai-teen-uses-sword-to-cut-a-cake-cops-file-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन मनाना पड़ा भारी: मुंबई में शख्स ने तलवार से काटे 21 केक, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जन्मदिन मनाना पड़ा भारी: मुंबई में शख्स ने तलवार से काटे 21 केक, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Mon, 19 Sep 2022 10:56 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:56 AM IST
सार
एमएचबी कॉलोनी के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाबालिग ने शुक्रवार को रात 9 बजे से 9.30 बजे के बीच अपराध किया। वह एक मेज पर केक के साथ दोस्तों से घिरा हुआ था। वीडियो में नाबालिग केक काट रहा है और अपना जन्मदिन मना रहा है।
विज्ञापन
नाबालिग ने तलवार से काटा केक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद एक बोरीवली किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस वीडियो में शख्स को तलवार से 21 केक काटकर अपना जन्मदिन मनाते हुए पाया गया है। मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर एक पत्रकार द्वारा वीडियो को टैग किए जाने के बाद यह मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग को ट्रैक किया और उसे नोटिस थमा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात की घटना
एमएचबी कॉलोनी के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाबालिग ने शुक्रवार को रात 9 बजे से 9.30 बजे के बीच अपराध किया। वह एक मेज पर केक के साथ दोस्तों से घिरा हुआ था। वीडियो में नाबालिग केक काट रहा है और अपना जन्मदिन मना रहा है। पोस्ट को देखते ही पुलिस की टीम ने नाबालिग की तलाश की।
विज्ञापन