फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Serial Bomb Blast: three explosion killed 19 people and injured over 150

आज से आठ साल पहले तीन आतंकी धमाकों से दहल उठी थी मुंबई, 19 लोगों की हुई थी मौत

Sat, 13 Jul 2019 10:29 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 13 Jul 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Serial Bomb Blast: three explosion killed 19 people and injured over 150
2011 में मुंबई में तीन बम धमाके हुए थे - फोटो : PTI

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को आतंकी अपना निशाना बनाते रहते हैं। आठ साल पहले आज के दिन आतंकवादियों ने तीन धमाके से मायानगरी को दहला दिया था। इन धमाकों में 19 लोगों की जान चली गई थी जबकि 150 लोग घायल हुए थे। पहला धमाका शाम को 6 बजकर 54 मिनट, दूसरा 6 बजकर 55 मिनट और तीसरा शाम 7 बजकर 5 मिनट पर हुआ था।

विज्ञापन

मुंबई के झवेरी बाजार में हुआ पहला धमाका

हमेशा की तरह मुंबई की सड़कों पर भीड़ थी और हर तरफ गाड़ियों का शोर सुनाई दे रहा था। शाम के समय लोग अपने घर की तरफ लौट रहे थे। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि कुछ ही पलों में मुंबई दहल उठेगी। शाम को जैसे ही 6 बजकर 54 मिनट हुए दक्षिणी मुंबई के झवेरी बाजार में पहले धमाके को अंजाम दिया गया। आतंकियों ने मारुति एस्टीम कार में बम फिट किया हुआ था।

विज्ञापन

छाते में बम फिट करके किया दूसरा धमाका

पहले धमाके के बाद जहां लोग संभले तक नहीं थे तभी मुंबई के ओपेरा हाउस के पास चर्नी रोड पर 6 बजकर 55 मिनट पर दूसरा धमाका हो गया। बारिश का मौसम होने की वजह से एक छाते में बम फिट किया गया था। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के खंभे पर लटकाया बम

पहले और दूसरे धमाके के बाद लोग संभलने की कोशिश कर ही रहे थे कि तभी 7 बजकर 5 मिनट पर दादर क्षेत्र में बस स्टैंड के बिजली के खंभे पर लटकाए गए बम में विस्फोट हुआ। जिससे हर तरफ धुएं और धूल का गुबार पैदा हो गया। हर जगह लोगों के शरीर के टुकड़े पड़े हुए थे। जिसमें किसी के हाथ तो किसी के पांव नहीं थे। वहीं जख्मी हो जाने के कारण कुछ लोग दर्द से कराह रहे थे। 

19 की मौत 150 हुए थे घायल

तीनों धमाकों के बाद का मंजर ऐसा था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। धमाके में 19 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। घायलों को मुंबई के जेजे, सेंट जॉर्ज, हरिकिसानदास और जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Trending Videos

हाई अलर्ट पर थे महानगर

धमाके के कारण कुछ घंटों के लिए मुंबई की फोन लाइन और संचार माध्यम ठप्प हो गए थे। दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलूरू जैसे महानगरों में हाई अलर्ट जारी किया गया था। मुंबई पुलिस ने लोगों को सावधान और घरों के अंदर रहने की अपील वाला एसएमएस भेजा था।

2006 में भी हुए थे सीरियल धमाके

इससे पहले 11 जुलाई 2006 को आतंकियों ने मुंबई धड़कन कही जाने वाली लोकल ट्रेन को निशाना बनाया था। उन्होंने सात मिनट में सात धमाके किए थे। खार रोड और बांद्रा स्टेशन पर हुए धमाके में 189 लोगों कि मौत और 900 लोग घायल हो गए थे। मकोका अदालत ने नौ साल बाद 12 आरोपियों को दोषी करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed