देवेंद्र फडणवीस बोले- जनहित में बीजेपी नहीं लड़ेगी मेयर पद का चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के बीएमसी चुनाव में शिवसेना को टक्कर देने के मामले में बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी ने मेयर पद के चुनाव लड़ने से इनकार किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को साफ कर दिया कि बीजेपी मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए होने वाले चुनाव से पीछे हट रही है। फडणवीस ने कहा कि मुंबई की जनता ने शिवसेना को सबसे ज्यादा सीटें जिताई हैं। इसलिए जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए बीजेपी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव में शिवसेना का साथ देगी।
शिवसेना ने मेयर पद के लिए विश्वनाथ महादेश्वर और डिप्टी मेयर पद के लिए हरेश्वर वर्लीकर को बतौर उम्मीदवार उतारा है।
इससे पहले फडणवीस कैबिनेट के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने भी यह संभावना जताई थी कि बीजेपी और शिवसेना एकसाथ आएंगे।
शिवसेना का जीतना लगभग तय
चुनाव से पहले और नतीजे आने के बाद से लगातार बीजेपी और शिवसेना में तनातनी चल रही थी। इस दौरान शिवसेना उद्धव ठाकरे ने कई बार सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी शाब्दिक प्रहार किए। बीजेपी के पीछे हटने की वजह से शिवसेना का जीतना लगभग तय माना जा रहा है।