फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai-Ranchi IndiGo flight makes unscheduled halt at Nagpur after passenger suffered medical emergency

IndiGo: मुंबई-रांची फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, डॉक्टर नहीं बचा सके जान

Mon, 21 Aug 2023 11:41 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 21 Aug 2023 11:41 PM IST
सार

डॉक्टरों ने कहा कि 62 वर्षीय पुरुष यात्री सीकेडी और तपेदिक से पीड़ित था और विमान में खून की उल्टी कर रहा था। आगे की प्रक्रियाओं के लिए शव को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Mumbai-Ranchi IndiGo flight makes unscheduled halt at Nagpur after passenger suffered medical emergency
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : twitter.com/IndiGo6E

विस्तार

इंडिगो एयरलाइन की मुंबई-रांची उड़ान सोमवार शाम को एक यात्री की मेडिकल आपात स्थिति की वजह से नागपुर में अनिर्धारित रूप से रोकनी पड़ी। यात्री विमान में खून की उल्टियां कर रहा था। उसे अपातकालीन स्थितियों में नागपुर के केआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

विज्ञापन


केआईएमएस अस्पताल के डीजीएम ऐजाज शमी ने कहा, 62 वर्षीय पुरुष यात्री सीकेडी और तपेदिक से पीड़ित था और विमान में खून की उल्टी कर रहा था। आगे की प्रक्रियाओं के लिए शव को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इंडिगो के पायलट की हुई थी मौत 
बता दें, पिछले हफ्ते ही नागपुर में इंडिगो एयरलाइंस के एक पायलट की बोर्डिंग गेट पर बेहोश होने बाद मौत हो गई थी।  बीते गुरुवार को यह घटना हुई थी। पायलट नागपुर से पुणे के लिए उड़ान भरने वाला था। इस दौरान बोर्डिंग गेट पर बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पायलट की पहचान कैप्टन मनोज सुब्रमण्यम (40) के रूप में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed