फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Rain Today Live News Updates: Heavy rain water logging disrupt life in Mumbai IMD issues orange alert for next four days Weather forecast

Mumbai Rains: मुंबई में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, सड़कों पर जलभराव, रेलवे ट्रैक डूबे

Thu, 10 Jun 2021 10:10 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 10 Jun 2021 10:10 AM IST
सार

भारत विज्ञान मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Mumbai Rain Today Live News Updates:  Heavy rain  water logging disrupt life in Mumbai IMD issues orange alert for next four days Weather forecast
बारिश से बेहाल मुंबई - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई मानसून की दस्तक से ही बेहाल हो गई है। देश की वित्तीय राजधानी और उसके उपनगरों में कल यानी बुधवार से भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कें जलमग्न हैं और रेलवे ट्रैक डूब गए हैं। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भारत विज्ञान मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान, मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन


जलभराव के चलते चार सबवे बंद 
भारी बारिश के कारण मुंबई के विभिन्न हिस्सों में पानी भर गया, जिसके कारण यातायात पुलिस को चार सबवे बंद करने पड़े। वहीं कई चालकों को अपने वाहन सड़कों पर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुईं, जो केवल स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मियों के लिए चल रही हैं। पुलिस उपायुक्त (यातायात) पश्चिमी उपनगर सोमनाथ घरगे ने कहा कि हमने कुछ स्थानों पर दो फुट तक पानी भर जाने के कारण चार सबवे बंद कर दिए हैं। हालांकि, एसवी रोड, लिंकिंग रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात सुचारू है।
विज्ञापन


प्रशासन की अपील, अनावश्यक घरों से न निकलें मुंबईवासी
मुंबई में भारी बारिश के कारण दृश्यता कम हो गई और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। यातायात पुलिसकर्मी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर फंसे वाहनों को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बीच, पुलिस ने लोगों से बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई टाइड की चेतावनी, अलर्ट पर रेलवे प्रशासन
मुंबई में अभी ट्रेनें चल रही हैं। आईएमडी के मुताबिक, दोपहर 12:17 बजे के करीब हाई टाइड आने और भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान 4.26 मीटर तक समुद्री लहरें उठ सकती है। इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सभी को अलर्ट मोड पर रखा है और स्थिति पर बारीकी से निगरानी बनाए रखने के लिए कहा है।मध्य रेलवे सीपीआरओ ने यह जानकारी दी।

सीएम ने की अधिकारियों से बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि इकट्ठा हुए बारिश के पानी की जल्द से जल्द निकासी कर सेवाएं बहाल की जाएं। ठाकरे ने मुंबई में नियंत्रण कक्षों और ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर जिलों के अधिकारियों से बात की। 


मुंबई समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट 
भारत विज्ञान मौसम विभाग ने मुंबई समेत कई जिलों में आगामी चार दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने मुंबई समेत कोंकण के विभिन्न जिलों के लिए अगले चार दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।चेतावनी के मद्देनजर कई जगहों पर एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed