{"_id":"57539e7b4f1c1bbf4810a07c","slug":"mumbai-pune-expressway-road-accident-17-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 17 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 17 लोगों की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 05 Jun 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
17 people dead after a bus crashed into 2 cars on Mumbai-Pune expressway
- फोटो : ANI
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में 17 लोगों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब एक लग्जरी बस दो कारों से जा टकराई और सड़क से 20 फुट सड़क नीचे जा गिरी। हादसा तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुआ।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि एक स्विफ्ट कार का टायर पंचर की वजह से हाईवे पर रुकी हुई थी। ड्राइवर को टायर बदलते देख एक इनोवा कार फर्स्ट लेन में मदद के लिए रुकी। तभी सतारा से आ रही एक बस ने दोनों कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद ये बस अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
इस हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस मुंबई की ओर जा रही थी। हादसा नवी मुंबई के इलाके में एक्सप्रेसवे के आखिरी छोर पर हुआ।
विज्ञापन
घायलों को पनवेल स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे से वाहनों की आवाजाही बाधित नहीं हुई है।