फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai police witty reply to man wanted to meet girlfriend earns praise

कोरोना संकट : युवक ने गर्लफ्रेंड से मिलने की जताई इच्छा, मुंबई पुलिस ने दिया मजेदार जवाब

Tue, 27 Apr 2021 12:26 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 27 Apr 2021 12:26 AM IST
सार

  • अश्विनी विनोद नामक व्यक्ति ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि वह गर्लफ्रेंड से मिलना चाहता है ऐसे में उसे अपने वाहन से जाने के लिए किस रंग के स्टीकर का इस्तेमाल करना चाहिए

विज्ञापन
Mumbai police witty reply to man wanted to meet girlfriend earns praise
मुंबई पुलिस - फोटो : PTI (File)

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के बीच गर्लफ्रेंड से मिलने के इच्छुक युवक के अनुरोध पर मुंबई पुलिस की हाजिर जवाबी ने लोगों का दिल जीत लिया है। उल्लेखनीय है कि मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में धारा-144 लगू है जिसके तहत एक स्थान पर चार से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक है। इसके साथ ही वाहनों की आवाजाही को सीमित करने के लिए पुलिस ने रंग आधारित स्टीकर आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए जारी किया है।

विज्ञापन


पुलिस इन आदेशों का सख्ती से अनुपालन करा रही है। इसी पृष्ठभूमि में अश्विनी विनोद नामक व्यक्ति ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि वह गर्लफ्रेंड से मिलना चाहता है ऐसे में उसे अपने वाहन से जाने के लिए किस रंग के स्टीकर का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन


इसके जवाब में मुंबई पुलिस ने ‘‘हैशटैग घर में रहें सुरक्षित रहें’’ के साथ ट्वीट किया, ‘‘ हम समझते हैं कि मान्यवर, यह आपके लिए जरूरी है लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारी आवश्यक या आपात श्रेणी में नहीं आता। दूरी से दिल और करीब आते हैं और मौजूदा समय में आप स्वस्थ हैं। हम कामना करते हैं कि आप पूरे जीवन साथ रहें। यह महज एक दौर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के इस जवाब की कई ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने प्रशंसा की है। सत्यन इसरानी ने कहा कि बहुत ही सुविचारित जवाब इस चुनौतीपूर्ण समय में। हर व्यक्ति की अपनी जरूरत है। कृपया हमारे साथ अपनी हाजिर जवाबी से जुड़े रहें और हम आपकी महान सेवा के लिए शुक्रगजार हैं।


इस बीच, संदीप चौहान नाम के एक अन्य यूजर ने भी अपने दोस्त से मिलने की अनुमति मांगी। संदीप को मुंबई पुलिस ने जवाब दिया ‘‘दोस्त, कोविड के दौरान ऐहतियात बरतने के लिए जो आपका सम्मान करता है, वह आपका दोस्त है। हमें भरोसा है कि आपके मित्र इस बात से सहमत होंगे। कृपया घर पर रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed