{"_id":"5b60889e4f1c1b827d8b5c57","slug":"mumbai-police-warns-if-bikers-drive-like-tom-cruise-they-will-have-to-face-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉम क्रूज की तरह बाइक चलाई तो होगी कार्रवाई: मुंबई पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टॉम क्रूज की तरह बाइक चलाई तो होगी कार्रवाई: मुंबई पुलिस
भाषा, मुंबई
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
टॉम क्रूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की सड़कों पर स्टंट करने वाले बाइकर्स को चेतावनी देते हुए नगर पुलिस ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘मिशन इंपोसिबल-फॉलआउट’ का एक क्लिप ट्वीट किया है और कहा है कि इस तरह से बाइक चलाने पर जुर्माना लगाने से हिचकेंगे नहीं।
क्रूज 12 संकेड की इस क्लिप में बिना हेलमेट पहने लापरवाही से बाइक चलाते दिख रहे हैं। बाइक चलाते हुए पीछे देखने की वजह से उनकी टक्कर एक कार से हो जाती है।
पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘अगर आप मुंबई की सड़कों पर इस तरह से स्टंट करने की कोशिश करते देखे गए तो हमारे लिए आप पर दंडात्मक कार्रवाई करना कोई ‘मिशन इम्पोसिबल’ नहीं है।’’
विज्ञापन
पुलिस ने ऐसे बाइकर्स को चेताया है जो शहर की सड़कों पर क्रूज की तरह से स्टंट कर सकते हैं।
मरीन ड्राइव, बांद्रा रीक्लेमेशन सड़क, बांद्रा, गोवंदी में अक्सर बाइकर्स स्टंटबाजी करते हैं। वे रात के दौरान लापरवाही से बाइक चलाते हैं।
मुंबई पुलिस ने बाइकर्स से हेलमेट पहनने और लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने का अनुरोध किया। पुलिस ने इसके लिए ‘सुरक्षा संभव’ और ‘लापरवाही से गाड़ी चलाने को ‘ना’ हैश टैग का इस्तेमाल किया है।
एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने इस पर लिखा, ‘‘टॉम क्रूज अब भी जीवित हैं क्योंकि वहां पर भारत की तरह मेनहॉल नहीं हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठाती है। इस वजह से लोग कर नहीं देते हैं।’’