फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai police trace driver of car whose passenger asked for Mukesh Ambani residence location

Antilia Security: मुंबई पुलिस को मिल गई वो कार, जिसमें बैठे शख्स ने पूछा था मुकेश अंबानी के घर का रास्ता

Wed, 10 Nov 2021 01:45 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Wed, 10 Nov 2021 01:45 AM IST
सार

एक अधिकारी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन करने वाले टैक्सी चालक के हवाले से कहा कि एक कार के दो यात्री उर्दू बोल रहे थे और उनके पास दो बैग थे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को पुलिस ने पता लगा लिया कि कार नवी मुंबई में है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें कार का चालक भी मिल गया और उसे पूछताछ के लिए यहां थाने लाया गया।

विज्ञापन
Mumbai police trace driver of car whose passenger asked for Mukesh Ambani residence location
एंटीलिया के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुंबई पुलिस ने उस कार के चालक का पता लगा लिया है जिसके यात्री ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के बारे में एक टैक्सी चालक से पूछा था। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कार एक निजी कैब है और सोमवार देर रात इसके नवी मुंबई में होने का पता चला था जिसके बाद उसके चालक को पूछताछ के लिए यहां आज़ाद मैदान थाने लाया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बढ़ाई एंटीलिया के बाहर सुरक्षा
उद्योगपति अंबानी के आवास की सुरक्षा सोमवार को उस वक्त बढ़ा दी गई थी जब एक टैक्सी चालक ने पुलिस को सूचित किया था कि बैग लेकर जा रहे एक वाहन में सवार दो संदिग्ध यात्रियों ने उससे 'एंटीलिया' का पता पूछा है। टैक्सी चालक दक्षिण मुंबई में किला कोर्ट के पास खड़ा था, जब एक कार आकर रूकी और उसमें सवार यात्रियों ने उससे अंबानी के आवास का पता पूछा।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन करने वाले टैक्सी चालक के हवाले से कहा कि एक कार के दो यात्री उर्दू बोल रहे थे और उनके पास दो बैग थे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को पुलिस ने पता लगा लिया कि कार नवी मुंबई में है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें कार का चालक भी मिल गया और उसे पूछताछ के लिए यहां थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि कार में सवार यात्री गुजरात के लिए रवाना हो गया है जहां से वह हाल ही में आया था और नवी मुंबई में एक रिश्तेदार के यहां रुका था। इस यात्री ने सोमवार को अपने कैब चालक दोस्त से कहा था कि वह उसे मुंबई ले जाए।

अधिकारी ने कहा कि यहां कुछ जगहों पर जाने के बाद, उनके फोन के नक्शे में गड़बड़ी हो गई, जिसके बाद यात्री ने एक टैक्सी चालक से एंटीलिया जाने का रास्ते का पूछा।उनकी हरकत को संदिग्ध पाकर टैक्सी चालक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन किया और उन्हें सूचना दी।


अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शुरू में टैक्सी चालक की ओर से दिए गए नंबर से कार का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन यह गलत था। अधिकारी ने कहा कि बाद में उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार की पहचान की और नवी मुंबई में इसका पता लगाया। इस साल फरवरी में एंटीलिया के बाहर एक कार मिली थी जिसमें विस्फोटक रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed