फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police said Baba Siddique's son's photo found in one of shooter's phone

Baba Siddique: क्या बाबा सिद्दीकी के बेटे की जान को भी था खतरा? आरोपी के फोन में मिली जीशान की तस्वीर

Sat, 19 Oct 2024 10:13 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 19 Oct 2024 10:13 AM IST
सार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार वाली एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर को देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब इस मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश हो रही है। ऐसे में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

विज्ञापन
Mumbai Police said Baba Siddique's son's photo found in one of shooter's phone
बाबा सिद्दीकी, जीशान सिद्दीकी। (फाइल फोटो) - फोटो : X/BabaSiddique

विस्तार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब बताया जा रहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री की हत्या के एक हफ्ते बाद शूटरों में से एक के फोन में सिद्दकी के बेटे जीशान की तस्वीर भी पाई गई थी। 
विज्ञापन


स्नैपचैट के जरिए साझा की गई थी तस्वीर
मुंबई पुलिस ने बताया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी के फोन में जीशान सिद्दीकी की फोटो भी मिली थी। इतना ही नहीं, जांच से पता चला कि हत्यारों और साजिशकर्ताओं ने जानकारी साझा करने के लिए स्नैपचैट का इस्तेमाल किया। इस तस्वीर को आरोपियों के साथ उनके हैंडलर ने स्नैपचैट के जरिए साझा किया था। 
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा गार्ड निलंबित
इसके अलावा, पुलिस ने यह भी बताया कि हत्या के समय दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के साथ मौजूद पुलिस सुरक्षा गार्ड कांस्टेबल श्याम सोनवणे को निलंबित कर दिया गया है। आंतरिक जांच भी चल रही है। हालांकि, अभी निलंबित करने की वजह सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार वाली एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर को देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब इस मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश हो रही है। ऐसे में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि बाबा सिद्दीकी को मारने की प्लानिंग पुणे में तीन महीने पहले से ही शुरू हो गई थी। हत्यारों ने यूट्यूब से गोली चलाना सीखा था। इतना ही नहीं उनकी स्नैपटचैट तथा इंस्टाग्राम पर ही आपस में बातचीत होती थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सिद्दीकी मर्डर केस में चार लोगों को पकड़ चुकी है। चारों की 21 अक्तूबर तक पुलिस के पास कस्टडी है।




एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को मारने आए आरोपियों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप ने छह राउंड फायर किया था। अस्पताल ले जाते वक्त बाबा सिद्दीकी की मौत हो गई थी। फायरिंग के कुछ घंटों बाद ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सूत्रों ने बताया कि यह पता लगा है कि आरोपी यूट्यूब पर गोली चलाने का अभ्याल करते थे। अब पुलिस उस जगह के बारे में पता लगा रही है, जहां वे इसका अभ्यास करते थे। मुंबई पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन प्रमुख व्यक्ति फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed