फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police registered FIR against Brinda Karat, AIDWA for unlawful protest over food security PDS issues

Mumbai: सीपीएम नेता बृंदा करात के खिलाफ केस दर्ज, मुंबई में गैरकानूनी विरोध प्रदर्शन का मामला

Wed, 13 Sep 2023 01:08 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 13 Sep 2023 01:08 AM IST
सार

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) मुख्यालय के पास आजाद मैदान में मंगलवार को सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में राशन का अधिकार लिखे बैनर और पोस्टर के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। एआईडीडब्ल्यूए ने सड़क किनारे प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
Mumbai Police registered FIR against Brinda Karat, AIDWA for unlawful protest over food security PDS issues
सीपीआई (एम) नेता बृंदा करात। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित मुद्दों पर गैरकानूनी विरोध प्रदर्शन के लिए सीपीएम नेता बृंदा करात और आल इंडिया डेमोक्रेटिक वूमेंस एसोसिएशन (AIDWA) की सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) मुख्यालय के पास आजाद मैदान में मंगलवार को सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में राशन का अधिकार लिखे बैनर और पोस्टर के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। एआईडीडब्ल्यूए का कार्यालय भी उसी इलाके में है। संगठन ने सड़क किनारे प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया था और आजाद मैदान में प्रदर्शन करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


बाद में प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल से मंत्रालय में मुलाकात की थी और अपनी मांग उनके सामने रखी थी। शाम को आजाद मैदान पुलिस ने बृंदा करात और संगठन जुड़ी महिलाओं के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से प्रदर्शन करने के लिए केस दर्ज किया। हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मुंबई के मीरा रोड पुलिस थाने में 'सनातन धर्म' पर टिप्पणी को लेकर डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 153 ए और 295 ए के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed