फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police recovered 1.23 crore notes out circulation 3 arrested

मुंबई पुलिस ने चलन से बाहर हो चुके 1.23 करोड़ के नोट किए बरामद, तीन गिरफ्तार 

Tue, 11 Feb 2020 08:03 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 11 Feb 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police recovered 1.23 crore notes out circulation 3 arrested
demonitisation

नोटबंदी को लगभग तीन साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन आज भी पुराने नोटों से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे ही दो मामले महाराष्ट्र के ठाणे जिले से सामने आए हैं जहां 500 और 1000 रुपये के बंद हो चुके नोट रखने के जुर्म में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी कि बरामद हुए नोटों की रकम कुल 1.23 करोड़ रुपये हैं। इस मामले में गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जलगांव में रहने वाले गोपाल वरूले (42) और कल्याण में रहने वाले अरूण (54) के रूप में हुई है।   
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (जोन-2 भिवंडी) के मुताबिक दो लोगों को थैले के साथ घूमता पाया गया। भिवंडी में साईबाबा ओक्ट्रोई चौकी के पास थैले के साथ संदिग्ध अवस्था में घूमता देख पुलिस को दोनों पर शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाशी ली, जिस दौरान दोनों के पास से 500 और 1000 रुपये के बंद हुए नोट बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नोटबंदी के बाद से ही भारत सरकार के लागू किए गए नियमों के अनुसार 1000 और 500 रुपयों के बंद हुए नोटों के साथ अगर किसी को पाया जाए तो उसके ऊपर प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। वहीं पुराने नोटों से संबंधित एक और मामला मुंबई से ही पाया गया जहां एक शिक्षक पुराने नोटो की 23 लाख रुपयों की राशि छिपा कर बैठा था।


पुलिस इंस्पेक्टर रणवीर ब्यास ने बताया कि शिक्षक का नाम फिरोज अंसारी है जो मुंबई में कोरम मॉल के पास साकी नाका में ट्यूशन पढ़ाता है। पुलिस को उस पर शक था जिसके बाद उसकी तालाशी के दौरान एक हजार रुपये के 2300 नोट बरामद किए जिनकी कीमत 23 लाख रुपये है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed