फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police: New twist in Baba Siddiqui murder case, Mumbai Police arrested three more accused

Mumbai Police: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में आया नया मोड़, मुंबई पुलिस ने तीन और आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2024 11:11 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 11:11 PM IST
सार

Mumbai Police: मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभी तक इस मामले में 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
Mumbai Police: New twist in Baba Siddiqui murder case, Mumbai Police arrested three more accused
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड - फोटो : ANI

विस्तार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार को तीन और आरोपियों को पुणे से गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तीन आरोपियों में रूपेश राजेंद्र मोहोल (22), करण राहुल साल्वे (19) और शिवम अरविंद कोहाड़ (20) को गिरफ्तार किया गया है। मामले में उनकी संलिप्तता साबित हो गई है।  जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तार हुई है। बता दें कि अब तक इस मामले में कुल 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि रूपेश राजेंद्र मोहोल, करण राहुल साल्वे और शिवम अरविंद कोहाड़ सभी पुणे के निवासी हैं। अधिकारी ने बताया कि अमित कुमार पर हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में शामिल होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि उसके और अन्य आरोपियों से जुड़े कुछ संदिग्ध वित्तीय लेन-देन भी जांच के दायरे में हैं। बता दें कि कुमार को मंगलवार शाम को हरियाणा से क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा और बुधवार सुबह मुंबई ले आई। उसे 4 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए शूटरों में से एक गुरमेल सिंह और फरार कथित मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर के बीच कुमार अहम कड़ी है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार अख्तर शूटरों और हत्या के साजिशकर्ताओं के बीच आम कड़ी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा का युवक गिरफ्तार
मुंबई के चर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने हरियाणा के कैथल से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में टीम ने कलायत के गांव बात्ता निवासी आरोपी अमित उर्फ नाथी को गिरफ्तार किया है। इस युवक पर जीशान अख्तर को शरण देने के आरोप हैं। इस पर भी पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। 




क्या है आरोप
गिरफ्तार किए गए युवक पर आरोप है कि उसने जीशान अख्तर को फरारी के दौरान करनाल में एक मकान किराये पर लेकर उसे पनाह दी थी। जानकारी के अनुसार, सिद्दीकी हत्याकांड से दो महीने पहले दोनों 15 से अधिक दिन एक साथ रहे। जीशान अख्तर को लेकर जानकारी जुटाने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम कुछ दिन पहले ही आरोपी को हिरासत में लेकर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed