फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai police have arrested eight persons for allegedly killing man

मुंबई: शराब के लिए रुपये देने से इनकार किया तो जान से मार दिया, आठ आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Mar 2022 05:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 20 Mar 2022 05:40 PM IST
सार

मुंबई में वर्सोवा पुलिस ने आठ आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने शराब के लिए रुपये देने से इनकार करने पर शुक्रवार को एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Mumbai police have arrested eight persons for allegedly killing man
मुंबई पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शराब के पैसे देने से मना करने पर व्यक्ति की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने उपनगरीय वर्सोवा इलाके में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान सूरज संजय झिंझोटिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हत्या की घटना शुक्रवार रात सात बंगले इलाके में हुई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


वर्सोवा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जब सूरज संजय झिंझोटिया सात बंगले इलाके में अपने आवास के लिए जा रहा था तभी रवि सिंह ने उसे अपने साथियों के साथ रोका और उससे शराब के लिए रुपये मांगे। जब सूरज ने रुपये देने से मना कर दिया तो उनके बीच जमकर बहस-बाजी शुरू हो गई। जिसके बाद बात मारपीट तक जा पहुंची। रवि और उसके साथियों ने सूरज की बांस के डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद खून से लथपथ हालत में सूरज को छोड़कर वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन


इसके बाद एक आरोपी ने सूरज के अन्य साथी को घटना के बारे में बताया। जिसने सूरज के परिजनों और पुलिस को मारपीट की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या में शामिल सभी आठ आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।  मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed