{"_id":"5f2ed50a8ebc3e3ced2005db","slug":"mumbai-police-filed-reply-in-supreme-court-in-sushant-s-death-case-cbi-surrounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत मामला: मुंबई पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब, सीबीआई जांच पर सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुशांत मामला: मुंबई पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब, सीबीआई जांच पर सवाल
Sat, 08 Aug 2020 10:13 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
supreme court
- फोटो : ANI
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मुंबई पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मामले में बिहार सरकार के अनुरोध पर एफआईआर दर्ज नहीं करनी चाहिए थी। मुंबई पुलिस ने आज सुप्रीम कोर्ट के सामने अपने जवाब में कहा, 'वर्तमान मामले के मौजूदा तथ्यों और परिस्थितियों में, एफआईआर को जीरो एफआईआर के रूप में बांद्रा पुलिस स्टेशन, मुंबई में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
"In the present facts and circumstances of the present case, the FIR ought to be transferred as a Zero FIR to the Bandra Police Station, Mumbai," Maharashtra police stated in its reply before the Supreme Court today. https://t.co/oGbVs0UZyg pic.twitter.com/l90njZUtl4
— ANI (@ANI) August 8, 2020विज्ञापन
उधर सुशांत सिंह के पिता के.के सिंह शनिवार को रिया चक्रवर्ती की ट्रांसफर याचिका के जवाब में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। इसमें सिंह ने कहा है कि रिया ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पर दबाव बनाया था। उन्होंने हलफनामे में कहा है कि रिया की याचिका में कोई मेरिट नहीं है। लिहाजा इसे खारिज किया जाए।
विज्ञापन
सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया कि उन्होंने गवाहों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में बिहार पुलिस से सुशांत का केस मुंबई ट्रांसफर कराने के लिए याचिका दर्ज की थी, जिसके जवाब में केके सिंह ने हलफनामा दायर किया है।
गौरतलब है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले को मुंबई शिफ्ट करने की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में 11 अगस्त को सुनवाई करेगा। वहीं, केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि यह मामला अब सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है।
बता दें कि, मामले की जांच के लिए सीबीआई ने स्पेशल टीम का गठन किया है और इसकी जांच भी शुरू कर दी है। सीबीआई ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें रिया, उनके पिता इंद्रजीत, भाई शोविक, मां संध्या, सैमुअल मिरांडा, सुशांत के हाउस मैनेजर और सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी के नाम शामिल हैं। सीबीआई ने भी सुप्रीम कोर्ट से निवेदन किया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत मामले में उन्हें पक्षकार बनाया जाए।