{"_id":"65fe878e0f45384e5903a17d","slug":"mumbai-police-crime-branch-brings-gangster-prasad-pujari-to-the-court-news-in-hindi-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: गैंगस्टर प्रसाद पुजारी की विशेष MCOCA अदालत में पेशी, क्राइम ब्रांच ने किया चीन से प्रत्यर्पित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: गैंगस्टर प्रसाद पुजारी की विशेष MCOCA अदालत में पेशी, क्राइम ब्रांच ने किया चीन से प्रत्यर्पित
Sat, 23 Mar 2024 03:41 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:41 PM IST
सार
गैंगस्टर पुजारी के खिलाफ मुंबई में हत्या और जबरन वसूली के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ आखिरी मामला 2020 में दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुजारी के गिरोह का सफाया कर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
गैंगस्टर प्रसाद पुजारी
- फोटो : ANI
विस्तार
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच आज गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को अदालत लेकर गई, जहां उसे विशेष एमसीओसीए अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी शुक्रवार की देर रात को उसे चीन से मुंबई लेकर आए हैं।
प्रत्यर्पित के डर से चीनी महिला से की थी शादी
गैंगस्टर पुजारी के खिलाफ मुंबई में हत्या और जबरन वसूली के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ आखिरी मामला 2020 में दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुजारी के गिरोह का सफाया कर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। भारत में प्रत्यर्पित किए जाने के डर से पुजारी ने एक चीनी महिला से शादी कर ली थी।
साल 2008 में प्रसाद पुजारी को चीन में अस्थायी निवास की अनुमति दी गई थी, जो 2012 में ही समाप्त हो गई थी। पुजारी की मां को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2020 में गिरफ्तार किया था, उनकी गिरफ्तारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच को मालूम चला कि पुजारी का यात्रा वीजा खत्म हो गया है।बता दें, प्रसाद पुजारी मुंबई के विक्रोली में शिवसेना नेता चंद्रकांत जाधव पर गोलीबारी की घटना में शामिल था। 19 दिसंबर, 2019 को हुए हमले में जाधव बच गए थे।
विज्ञापन
#WATCH | Mumbai Police Crime Branch brings gangster Prasad Pujari to the court. He will be presented before Special MCOCA Court.
विज्ञापन
He was brought to Mumbai from China by the Mumbai Crime Branch officials earlier this morning. pic.twitter.com/OCxTWrMeZqविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 23, 2024