Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police bust human trafficking racket, key suspect arrested at airport

Human Trafficking: 30 से 50 लाख लेकर 80 भारतीयों को भेजा कनाडा-नीदरलैंड और इन देशों में; गिरोह का हुआ भंडाफोड़

Mon, 03 Mar 2025 01:59 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 03 Mar 2025 01:59 AM IST
सार

मुबंई पुलिस ने आव्रजन प्रणाली में खामियों का फायदा उठाकर मानव तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही मुख्य आरोपी रोशन भास्कर दुधवाडकर को भी गिरफ्तार किया गया है। 
 

विज्ञापन
Mumbai Police bust human trafficking racket, key suspect arrested at airport
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई पुलिस ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक प्रमुख आरोपी रोशन भास्कर दुधवाडकर (50) को गिरफ्तार करके बड़े पैमाने पर चल रहे मानव तस्करी और जाली पासपोर्ट के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार, दुधवाडकर और उसके साथी राजेश पंचाल ने जाली यात्रा दस्तावेजों का इस्तेमाल करके 80 भारतीय नागरिकों को कनाडा, नीदरलैंड, तुर्की और पोलैंड जैसे देशों में अवैध रूप से भेजने में मदद की।

विज्ञापन


एफपीआरओ के जरिये मिली थी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना
मुंबई पुलिस को 28 फरवरी को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी (एफपीआरओ) के माध्यम से दुधवाडकर की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। मुंबई पुलिस की टीम ने हवाई अड्डे पर दुधवाडकर को हिरासत में लिया। वह अंधेरी पूर्व में रहता है। 
विज्ञापन


जाली पासपोर्ट और वीजा बनाने के लिए प्रति यात्री लिए 30 से 50 लाख रुपये
जांच में पता चला है कि राजेश पंचाल जाली पासपोर्ट और वीजा बनाने का काम करता था और प्रति यात्री 30 से 50 लाख रुपये तक की मोटी रकम वसूली। पंचाल ने दुधवाडकर के साथ मिलकर यात्रियों की हवाई अड्डे से सुचारू निकासी के लिए जाली दस्तावेज पेश किए। इसके लिए दुधवाडकर को प्रति यात्री 50,000 रुपये मिलते थे। आरोप है कि दोनों आरोपी मिलकर आव्रजन प्रणाली में खामियों का फायदा उठाकर भारतीय अधिकारियों को धोखा देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed