कमला मिल्स हादसा: मोजो बिस्ट्रो पब का दूसरा मालिक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमला मिल्स हादसे में मुंबई पुलिस ने आज मोजो बिस्ट्रो के दूसरे मालिक युग तुली को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इसी पब के पहले मालिक युग पाठक पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। जिसे भोईवाडा कोर्ट ने 12 जनवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। युग पूर्व पुलिस कमिश्नर केके पाठक के बेटे हैं। युग तुली का कहना है कि मेरी जमानत याचिका खारिज होने के बाद मैं आत्म समर्पण के लिए पहुंचा हूं। मैं अमृतसर में अपनी अग्रिम जमानत का इंतजार कर रहा था।
मिल में अवैध रूप से चल रहे पब में आग लगने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद पब मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था। इस हादसे को लेकर आई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आग अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के कारण लगी थी। यह खुलासा फायर बिग्रेड की एक रिपोर्ट ने किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक मोजो बिस्त्रो में हुक्कों की वजह से आग लगी थी। रिपोर्ट बताती है कि आग पहले मोजो पब में लगी और फिर बाद में उससे लगे वन एबॉव पब तक पहुंच गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग के समय मोजो के रेस्तरां में हुक्का परोसा गया था। जिसके बाद यह आग लग गई। जबकि रेस्तरां में शराब और हुक्का परोसने की इजाजत नहीं थी। इसके बावजूद भी यह धंधा अवैध रूप से चलाया जा रहा था।
Another arrest in Kamala mills fire case,co-owner of Mojo's Bistro Yug Tuli arrested by Mumbai Police
— ANI (@ANI) January 16, 2018
Yug Tuli, co-owner of Mojo's Bistro arrested by Mumbai Police, says 'have come to surrender since my bail plea got rejected. I was waiting for the anticipatory bail in Amritsar' #KamalaMillsFire pic.twitter.com/idHf9b506U
— ANI (@ANI) January 16, 2018