फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai police arrest one more accused in Rs 300 cr mephedrone seizure case 18 nabbed so far

Mumbai: पुलिस ने एक और आरोपी हरीश पंत को किया गिरफ्तार, अब तक 18 आरोपी पकड़े गए; मेफेड्रोन जब्ती मामला

Fri, 27 Oct 2023 04:00 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 27 Oct 2023 04:00 PM IST
सार

दो महीने के ऑपरेशन में 300 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन जब्त किया था। जिसके संबंध में मुंबई पुलिस ने देहरादून के रहने वाले आरोपी हरीश पंत को गिरफ्तार किया। अब तक मामले में 18 आरोपियों को गिरफ्त में लिया जा चुका है। 

विज्ञापन
Mumbai police arrest one more accused in Rs 300 cr mephedrone seizure case 18 nabbed so far
मुंबई पुलिस (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो महीने के ऑपरेशन में 300 करोड़ रुपये का मेफेड्रोन जब्त किया था। जिसके संबंध में मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी शुक्रवार को दी। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी कथिर तौर पर प्रतिबंधित पदार्थ के निर्माण का फॉर्मूला और महाराष्ट्र में एक कारखान स्थापित करने में संलिप्त था। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, अब तक 18 लोगों को उनकी संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि साकी नाका पुलिस की एक टीम ने गुरुवार शाम हरीश पंत को पालघर जिले के वसई स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले आरोपी ने कथित तौर पर बड़ी मात्रा में मेफेड्रोन के निर्माण का फार्मूला दिया था। अन्य आरोपी ललित पाटिल और उनके भाई भूषण पाटिल को कारखाना स्थापित करने में मदद की थी। अधिकारी ने कहा, हरीश पंत को अन्य आरोपियों के साथ शुक्रवार को एक अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद अदालत ने आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


क्या है मामला?
दो महीने तक चले एक ऑपरेशन में पुलिस ने 300 करोड़ रुपये मूल्य का मेफेड्रोन जब्त किया, विभिन्न शहरों से कई लोगों को गिरफ्तार किया और 5 अक्तूबर को नासिक जिले के शिंदेगांव एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में एक दवा निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया। उन्होंने कहा, आरोपी व्यक्तियों ने मालिक को यह बताकर कि वे एक कीटनाशक फैक्ट्री स्थापित करने जा रहे हैं। किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर एक विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए जगह किराए पर ली थी। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ चाकन एमआईडीसी पुणे ड्रग्स मामले में भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed