{"_id":"6020f94c8ebc3ed1ac0741cf","slug":"mumbai-polic-arrested-haryana-man-who-tweet-and-rumor-about-fake-bomb-blast-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में बम धमाके की अफवाह वाला ट्वीट करने के आरोप में हरियाणा का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में बम धमाके की अफवाह वाला ट्वीट करने के आरोप में हरियाणा का युवक गिरफ्तार
Mon, 08 Feb 2021 02:13 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कुछ मल्टीप्लेक्स (कई स्क्रीन वाले सिनेमाघरों) पर बम धमाके के संबंध में फर्जी ट्वीट करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने हरियाणा के निवासी 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ट्वीट में लिखी बम धमाके की जानकारी फर्जी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम बनवारी सिंह है और उसने 22 जनवरी को ट्वीट कर मुंबई पुलिस और पुलिस आयुक्त को उसमें टैग किया था। आरोपी ने ‘कमांडो सिंह’ नामक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था जिसमें उसने लिखा था कि मलाड और अंधेरी और पालघर जिले के वसई में स्थित उन सात मल्टीप्लेक्स में धमाके होंगे जहां हिंदी फिल्म “मैडम चीफ मिनिस्टर” प्रदर्शित हो रही है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि पुलिस को ट्वीट की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने विभिन्न मल्टीप्लेक्स में जांच की जिसमें पता चला कि ट्वीट में लिखी गई बातें फर्जी और गलत थीं। इस बीच आरोपी ने ट्वीट हटा दिया। पुलिस उपायुक्त (साइबर) रश्मि करंदीकर ने कहा कि पुलिस ने एक मामला दर्ज किया और साइबर प्रकोष्ठ ने आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरोपी हरियाणा से पकड़ा गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है जिससे आरोपी ने ट्वीट किया था। उन्होंने कहा कि आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।