{"_id":"672d6013b65b429f5c09f7b3","slug":"mumbai-pankaja-accused-of-usurping-land-worth-crores-praveen-mahajan-s-wife-said-they-usurped-the-land-by-de-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: धनंजय और पंकजा पर करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, प्रवीण महाजन की पत्नी ने कहा- छल से हड़प ली जमीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: धनंजय और पंकजा पर करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, प्रवीण महाजन की पत्नी ने कहा- छल से हड़प ली जमीन
Fri, 08 Nov 2024 06:19 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2024 06:19 AM IST
सार
इस मामले में सारंगी महाजन ने छत्रपति संभाजीनगर में कहा कि मेरे पास बीड जिले के परली में 63.50 आर जमीन थी, जिसमें से 36 आर जमीन अपने नौकर गोविंद बालाजी मुंडे के माध्यम से छल करके हड़प ली गई।
विज्ञापन
पंकजा मुंडे।
- फोटो : X: @Pankajamunde
विस्तार
दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के भाई प्रवीण महाजन की पत्नी सारंगी महाजन ने एनसीपी नेता व मंत्री धनंजय मुंडे और भाजपा विधायक पंकजा मुंडे पर करोड़ों की जमीन हड़पने का गभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को दावा किया कि दोनों भाई-बहन ने मिलकर छल से उनकी जमीन हड़प ली। ऐन चुनाव से पहले सारंगी के आरोपों से सियासी गलियारों में सनसनी मच गई।
सारंगी महाजन ने छत्रपति संभाजीनगर में कहा कि मेरे पास बीड जिले के परली में 63.50 आर जमीन थी, जिसमें से 36 आर जमीन अपने नौकर गोविंद बालाजी मुंडे के माध्यम से छल करके हड़प ली गई। उन्होंने कहा कि मुझे परली के अनुसुइया होटल में बुलाया गया था। वहां से मुझे रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाया गया, जहां मेरे हस्ताक्षर लिए गए।
उन्हें नहीं पता कि जमीन किसने ली। वहां से गोविंद बालाजी मुंडे अपने घर ले गए और खाना खिलाया। इसके बाद कोरे कागज पर मेरे हस्ताक्षर लिए गए। मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर किए बिना धनुभाउ (धनंजय मुंडे) मुझे परली से नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन
गोविंद ने मुझे ठाणे स्थित घर लाकर छोड़ा...
सारंगी ने कहा कि उन्होंने इसको लेकर 18 अक्तूबर को अंबाजोगाई सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया है और प्रतिवादियों को नोटिस भी जारी किया गया है। सारंगी महाजन ने कहा कि परली में धनंजय मुंडे की दहशत है। इसलिए पुलिस में शिकायत करने पर दो साल से कोई सुनवाई नहीं हुई। अब वह बीड के पुलिस अधीक्षक से मिलेंगी। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट में आपराधिक मामला दायर करूंगी।
इसके साथ ही सारंगी के पति प्रवीण महाजन ने 22 अप्रैल, 2006 में अपने भाई प्रमोद महाजन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रवीण को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। मार्च, 2010 में प्रवीण की मस्तिष्काघात से मृत्यु हो गई।