फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Nine injured in cylinder blast in Mumbai; 4 out of 10 dead in Dombivali factory explosion identified

Mumbai: मुंबई में सिलेंडर ब्लास्ट से नौ घायल; डोंबिवली फैक्टरी विस्फोट में 10 में से 4 मृतकों की शिनाख्त

Thu, 06 Jun 2024 11:28 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 06 Jun 2024 11:28 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को सुबह एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे 9 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी घायलों को गोवंडी इलाके में स्थित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया। घायलों का इलाज जारी है।

वहीं कुछ दिनों पहले हुए डोंबिवली फैक्ट्री विस्फोट में मरे 10 में से 4 शवों की शिनाख्त की जा चुकी है। इस हादसे में 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
Mumbai: Nine injured in cylinder blast in Mumbai; 4 out of 10 dead in Dombivali factory explosion identified
डोंबिवली में हुए विस्फोट की फोटो - फोटो : pti

विस्तार

बृहस्पतिवार को सुबह एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे 9 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। वहीं कुछ दिनों पहले हुए डोंबिवली फैक्ट्री विस्फोट में मरे 10 में से 4 शवों की शिनाख्त की जा चुकी है। इस हादसे में 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


मुंबई के चेंबूर इलाके में सुबह तकरीबन 7:30 बजे एक जोरदार ब्लास्ट हुआ। आस-पास के लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो एक घर से आग और धुआं नजर आ रहा था। चेंबूर में से सीजी गिडवानी मार्ग पर स्थित एक मंजिला मकान में एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ था। इसके बाद वहां आग लग गई। यही नहीं इस ब्लास्ट से इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस ब्लास्ट से 9 लोग बुरी तरह घायल हुए थे। जिसमें 2 नाबालिग हैं। 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी घायलों को गोवंडी इलाके में स्थित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया। घायलों का इलाज जारी है।

वहीं डोंबिवली फैक्ट्री विस्फोट में मरे एक अन्य शव की शिनाख्त हो चुकी है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें से अब तक 4 शव की पहचान हो चुकी है। महाराष्ट्र के डोंबिवली में 23 मई को केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था। जिसमें 10 लोग मारे गए थे और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे। विस्फोट इतना भीषण था कि इससे घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और आसपास की कारें, सड़कें और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन शवों की पहचान पहले ही हो चुकी थी - जिसमें एक पुरुष और दो महिलाओं थे। शास्त्री नगर सिविक अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी दीपा शुक्ला ने पीटीआई को बताया कि डीएनए नमूने के आधार पर अब एक अन्य शव की पहचान विशाल पोडवाल के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि मृतक औद्योगिक क्षेत्र में प्रभावित कारखानों में से एक में काम करता था। बुधवार को उसकी पत्नी ने शव का दावा किया। उन्होंने बताया कि नौ अन्य दावेदारों (जिनके परिजन लापता हैं) के डीएनए नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा, विस्फोट स्थल पर मिले कुल 26 शवों को कल्याण डोंबिवली नगर निगम द्वारा जांच के लिए भेजा गया है और नतीजों का इंतजार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed