{"_id":"5fa59b234c560f30631f0659","slug":"mumbai-ncp-worker-kidnapped-after-thrown-into-ditch-two-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई : राकांपा कार्यकर्ता का अपहरण करके खाई में फेंका, दो लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई : राकांपा कार्यकर्ता का अपहरण करके खाई में फेंका, दो लोगों को किया गिरफ्तार
Sat, 07 Nov 2020 12:21 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राकांपा के एक कार्यकर्ता का कथित रूप से अपहरण कर उसे पड़ोसी ठाणे जिले के कालवा में एक खाई में फेंकने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की 11वीं ईकाई ने बोरीवली के शिवसागर सोसायटी से मंगलवार को राकांपा कार्यकर्ता मनीष हर्षे का कथित रूप से अपहरण करने के आरोप में महेश कुटे (29) और दिनेश मेहरा (46) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि दोनों पीड़ित को ऑटोरिक्शा में लेकर गए, उसे जबरन शराब पिलाई, उसे पिटा और बाद में खाई में फेंक दिया। हर्षे की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि हर्षे की पत्नी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी और सीसीटीवी फुटेज से उसके अपहरण की जानकारी मिली।
विज्ञापन