{"_id":"5fc87b316218f6410c1730a0","slug":"mumbai-ncb-suspended-two-officers-probing-case-of-comedian-bharti-singh-harsh-limbachiya-karishma-prakash","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharti Singh News: कॉमेडियन भारती मामले की जांच कर रहे दो अधिकारी आखिर क्यों किए गए सस्पेंड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharti Singh News: कॉमेडियन भारती मामले की जांच कर रहे दो अधिकारी आखिर क्यों किए गए सस्पेंड
Thu, 03 Dec 2020 12:21 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया
- फोटो : फाइल फोटो
मुंबई एनसीबी ने ड्रग जांच से जुड़े अपने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारी कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया और करिश्मा प्रकाश के मामले की जांच कर रहे थे। अधिकारियों को इसलिए निलंबित किया गया, क्योंकि वे भारती समेत तीन लोगों की जमानत अर्जी की सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
Mumbai NCB has suspended two of its officers linked to the ongoing drug probe. They were probing the case of comedian Bharti Singh & her husband, & Karishma Prakash. They were suspended after their failure to appear for bail application hearing of those being probed.
— ANI (@ANI) December 3, 2020विज्ञापन
गौरतलब है कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया कुछ दिन पहले ही ड्रग्स मामले में लिप्त पाए गए थे। दोनों पति- पत्नी की इस मामले में गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन दो दिन में दोनों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
भारती सिंह और उनके पति के घर पर एनसीबी ने छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान इनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। जिसके बाद दोनों को 21 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिन बाद दोनों को 15-15 हजार रुपये के मुचलके पर एक मजिस्ट्रेटी अदालत ने जमानत दे दी थी।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही एनसीबी की ये कार्रवाई जारी है। जिसके चलते लगातार कई सेलिब्रिट्रीज के घर छापेमारी हो चुकी है। साथ ही कई को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की जा चुकी है। इस मामले में अब तक अभिनेता अर्जुन रामपाल उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान आदि से भी पूछताछ की जा चुकी है।