फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai NCB busts inter-state drug racket, mephedrone worth Rs 4.5 cr seized and 3 arrest

Maharashtra: अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का NCB ने किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; 4.5 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद

Mon, 01 May 2023 03:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 01 May 2023 03:13 PM IST
सार

एनसीबी को सूचना मिली थी कि यह गिरोह ठाणे इलाके से काम कर रहा है। वहीं अन्य राज्यों से खरीदी गई मेफेड्रोन की मुंबई, ठाणे तथा पड़ोसी इलाकों में आपूर्ति की जा रही है। सूचना के आधार पर खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया। 

विज्ञापन
Mumbai NCB busts inter-state drug racket, mephedrone worth Rs 4.5 cr seized and 3 arrest
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई इकाई ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करने और 4.5 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्त करने का दावा किया है। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को मादक पदार्थ जब्त किए जाने के बाद गिरोह के सरगना तथा दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 36 लाख रुपये नकद तथा 7.8 लाख रुपये का सोना भी बरामद किया।

विज्ञापन

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो को मिली थी सूचना

एनसीबी को सूचना मिली थी कि यह गिरोह ठाणे इलाके से काम कर रहा है। वहीं अन्य राज्यों से खरीदी गई मेफेड्रोन की मुंबई, ठाणे तथा पड़ोसी इलाकों में आपूर्ति की जा रही है। सूचना के आधार पर खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया। 

विज्ञापन

आरोपियों ने सरगना का बताया पता

रविवार को एनसीबी अधिकारियों ने ठाणे के भिवंडी इलाके में एक योजना बनाई और मादक पदार्थ खरीदते हुए रंगे हाथ पीएस वीर तथा रोहन नामक व्यक्ति को पकड़ लिया। एनसीबी को आरोपियों के पास से दो किलोग्राम मेफेड्रोन मिली। पूछताछ में उन्होंने अपने आपूर्तिकर्ता आईजीएन अंसारी का नाम बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद एक दल ने अंसारी को भिवंडी में उसके घर से पकड़ लिया और वहां से 36 लाख रुपये नकद तथा 7.8 लाख रुपये मूल्य का सोना जब्त किया। अंसारी ने बताया कि नकदी और अन्य कीमती सामान मादक पदार्थ की बिक्री से मिले हैं।

पिछले पांच साल से कर रहा कारोबार 

पूछताछ के दौरान एनसीबी को पता चला कि अंसारी पिछले पांच-छह साल से मादक पदार्थ के कारोबार में शामिल है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed