{"_id":"5adef7a94f1c1bb56a8b5c92","slug":"mumbai-mulund-station-one-couple-pushed-56-year-old-businessman-from-running-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकल ट्रेन में झगड़ाः युवा जोड़े ने अधेड़ को चलती रेल से नीचे फेंका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोकल ट्रेन में झगड़ाः युवा जोड़े ने अधेड़ को चलती रेल से नीचे फेंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुलुंड
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर चलती ट्रेन से 56 वर्षीय अधेड़ को एक युवा जोड़े ने धक्का दे दिया है। बताया जा रहा है कि युवा जोड़े का अधेड़ से किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद जोड़े ने उन्हें धक्का दे दिया, अधेड़ की ट्रेन से गिरते ही मौत हो गई। कुर्ला जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है। अब स्टेशन पर लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपी कपल की पहचान की जा रही है।
पेशे से लोहा व्यापारी दीपक पटवा (56) अपनी पत्नी और बेटे के साथ मुलुंड में रहते थे। वह पवई में काम करते थे। शनिवार दोपहर लगभग दो से ढाई बजे के बीच ट्रेन पकड़ने के लिए मुलुंड स्टेशन गए थे।
शनिवार की दोपहर पुलिस को जैसे ही बुजुर्ग के चलती ट्रेन के नीचे फेंके जाने की सूचना मिली वे घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल अधेड़ को अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने दीपक के फोन की खोज की है जिसमें उनके आखिरी कॉल को सर्च किया गया जिसके बाद पटवा परिवार को उनकी मृत्यु की खबर दी गई। पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
दीपक के दामाद अजीत शाह ने बताया कि वह पुलिसवालों के साथ सीसीटीवी फुटेज देखने गए थे। उनलोगों ने कैमरे चेक किए तो प्लैटफॉर्म नंबर तीन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर चौंक गए।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर चौंक गए
एफओबी के पास स्टेशन के दक्षिण की ओर अधेड़ खड़े दिखाई दे रहे हैं। तभी किसी बात को लेकर एक आदमी और औरत उनसे झगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं और देखते ही देखते जोड़े ने उन्हें चलती ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि झगड़े से लेकर धक्का दिए जाने की पूरी घटना महज एक मिनट के अंदर अंजाम दी गई।
पुलिस जोड़े की पहचान के लिए स्टेशन में लगे दूसरे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फुटेज में जोड़े की उम्र लगभग 30 के आसपास की लग रही है। पुरुष ने सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट पहनी है। वहीं महिला लगभग पांच फीट लंबी नजर आ रही है। उसने भी काले रंग की पैंट और सफेद शर्ट पहन रखी है। वह इस बात का पता कर रहे हैं कि दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। व हीं फुटेज में फुटओवर ब्रिज से कुछ महिलाएं इस ओर आती दिखाई दे रहीं हैं जहां पटवा खड़े हैं। फुटेज से यह पता नहीं चल पा रहा है कि ये महिलाएं उस जोड़े के साथ थी या नहीं
पुलिस ने दीपक पटवा के परिजनों और रिश्तेदारों को फुटेज दिखाई, लेकिन उनमें से कोई भी उस जोड़े को नहीं पहचानता है। पुलिस ने बताया कि फुटेज + से यह साफ है कि दीपक किसी हादसे के शिकार नहीं हुए हैं। फुटेज में जोड़ा उन्हें धक्का देता साफ नजर आ रहा है। आरोपी जानते थी कि ट्रेन आने वाली है और दीपक को धक्का देने से वह ट्रेन के नीचे आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। दीपक के कॉल रिकॉर्ड्स भी खंगाले जा रहे हैं।