फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: MNS workers beat up a businessman for not speaking Marathi, BJP says don't forget limits of humanity

मुंबई: मराठी न बोलने पर MNS कार्यकर्ताओं ने व्यापारी को पीटा, भाजपा नेता ने कहा- मानवता की सीमा को न भूलें

Tue, 01 Jul 2025 03:32 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, मुंबई।
आईएएनएस, मुंबई। Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 03:32 PM IST
सार

मुंबई में मीरा भायंदर इलाके में एक व्यापारी के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के तथाकथित कार्यकर्ता बहस कर रहे थे। वीडियो में देखा गया कि मनसे के कार्यकर्ता उस व्यापारी को मराठी बोलने के लिए कह रहे थे। इस दौरान हुई बहस में व्यापारी की पिटाई कर दी गई। 

विज्ञापन
Mumbai: MNS workers beat up a businessman for not speaking Marathi, BJP says don't forget limits of humanity
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं पर व्यापारी की पिटाई करने का आरोप - फोटो : एक्स

विस्तार

मुंबई में 'हिंदी' विवाद के बीच मराठी न बोलने पर एक व्यापारी की पिटाई का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं पर व्यापारी की पिटाई करने का आरोप है। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर भारतीय जनता पार्टी ने घटना की निंदा की है। 
विज्ञापन


मराठी न बोलने पर पीटा
जानकारी के मुताबिक, मुंबई में मीरा भायंदर इलाके में एक व्यापारी के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के तथाकथित कार्यकर्ता बहस कर रहे थे। वीडियो में देखा गया कि मनसे के कार्यकर्ता उस व्यापारी को मराठी बोलने के लिए कह रहे थे। इसी दौरान व्यापारी को कहते हुए सुना गया कि मराठी सीखनी पड़ेगी। साथ ही उसने कहा कि महाराष्ट्र में सभी भाषाएं बोली जाती हैं। इससे मनसे कार्यकर्ताओं ने दबंगई दिखाते हुए पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार में मंत्री योगेश कदम ने कहा, पिछले कई महीनों से हिंदी और मराठी भाषा को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ लोग आगामी नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे को उठा रहे हैं। मैं कहूंगा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। हमारे राज्य में मराठी भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए। हमारी सरकार मराठी भाषा का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं, संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मराठी गौरव, लेकिन मानवता की सीमा को न भूलें'
इस घटना पर भाजपा नेता नरेंद्र मेहता ने कहा, "मराठी गौरव, लेकिन मानवता की सीमा को न भूलें!" उन्होंने एक पुराने वीडियो को भी साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि मीरा-भायंदर इलाके में मराठी में बातचीत करने से इनकार करने पर एक व्यापारी की पिटाई की गई। महाराष्ट्र में मराठी भाषा हमारी पहचान, संस्कृति और गौरव का हिस्सा है। मराठी का प्रचार और प्रसार जरूरी है- लेकिन ये प्यार, समझ और सहिष्णुता के साथ किया जाना चाहिए।


ये भी पढ़ें: Nana Patole Suspended: महाराष्ट्र विधानसभा में स्पीकर पोडियम पर चढ़े नाना पटोले, एक दिन के लिए निलंबित किए गए

नरेंद्र मेहता ने आगे लिखा, "किसी व्यक्ति की भाषा के चयन के कारण मनसे कार्यकर्ताओं की ओर से की गई यह हिंसक घटना उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन करती है और महाराष्ट्र की सहिष्णु परंपरा को आघात पहुंचाती है। मैं इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं और मेरा स्पष्ट रुख है कि संबंधित एजेंसियों को इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed