{"_id":"576907704f1c1bb50ab48362","slug":"mumbai-man-takes-boss-for-a-ride-drives-off-with-30l-suv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉस की 30 लाख की एसयूवी लेकर फरार हुआ शख्स, बना ली टैक्सी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बॉस की 30 लाख की एसयूवी लेकर फरार हुआ शख्स, बना ली टैक्सी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Jun 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके पास महंगी गाड़ी है और आप उसे अपने ड्राइवर के भरोसे पर छोड़ देते हैं तो यह खबर आपके लिए है। मामला मुंबई का है जहां 29 साल के एक ड्राइवर ने अपने ही मालिक की 30 लाख की एसयूवी फॉर्च्यूनर पर हाथ साफ कर दिया।
हुआ यूं की आरोपी शख्स मालिक से गाड़ी लेकर निकला लेकिन उसके मन में लालच आ गया। वह गाड़ी लेकर पहले इलाहाबाद और फिर बिहार के भदोई पहुंचा। उसकी मंशा गाड़ी को बेचने की थी जिससे वह अपनी साली की शादी पर होने वाले खर्च का इंतजाम कर सके।
हालांकि, उसकी ये योजना जल्द ही फेल हो गई। आखिरकार उसने इस कार को टैक्सी में बदलकर चलाने लगा, लेकिन जल्दी ही उसकी चोरी पकड़ी गई और आरोपी शख्स पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक आरोपी शख्स की पहचान महेश जीवच के तौर पर हुई है, जो मुंबई के ठाणे में रहने वाले संदीप गोम्स के यहां पिछले 6 महीने से ड्राइवर की नौकरी करता था। संदीप गोम्स मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में जिम ट्रेनर हैं।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि महेश जीवच 11 जून को सुबह करीब 8.30 बजे अपने मालिक की एसयूवी लेकर अचानक फरार हो गया। आरोपी ने इसकी जानकारी अपने मालिक को भी नहीं दी। इस मामले पर गाड़ी के मालिक संदीप गोम्स ने बताया कि फरार होने के दो दिन बाद भी जब वह नहीं लौटा तो हमने उसे फोन किया। लेकिन उसका फोन बंद था। उसने भी हमसे संपर्क करने की कोशिश नहीं की। इसके बाद हमने मामले की शिकायत पुलिस में की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जीवच गाड़ी लेकर दो दिन बाद इलाहाबाद पहुंचा। हमें उसकी जानकारी सेलफोन लोकेशन के जरिए हुई। हालांकि उसने तुरंत ही अपना मुंबई नंबर वाला फोन बंद कर दिया और इलाहाबाद का सिम एक्टिवेट कर लिया। लेकिन फोन के आईएमईआई नंबर के जरिए उसकी निशानदेही हो गई। जीवच को 17 हजार की मासिक तनख्वाह मिलती थी।
सहर थाने में संदीप गोम्स की शिकायत के बाद पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई। शुरूआती तफ्तीश के बाद पता चला कि वह इलाहाबाद में है। पुलिस ने टीम ने आरोपी को इलाहाबाद में उस समय गिरफ्तार किया जब वह एसयूवी का इस्तेमाल टैक्सी के तौर पर कर रहा था। फिलहाल जीवच को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।