फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Man arrested for physical assault , impregnating speech and hearing impaired daughter

मुंबई: पिता पर दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप, डीएनए जांच में हुआ खुलासा

Thu, 05 Feb 2026 10:26 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 05 Feb 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Man arrested for physical assault , impregnating speech and hearing impaired daughter
दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय सफाई कर्मचारी को पुलिस ने अपनी ही 20 वर्षीय दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता बोलने और सुनने में असमर्थ है। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी तब हुई, जब फॉरेंसिक जांच में यह साफ हो गया कि गर्भ में पल रहे भ्रूण का जैविक संबंध उसी से है। जांच के दौरान इलाके से कुल 17 लोगों के डीएनए सैंपल लिए गए थे, जिन्हें फॉरेंसिक साइंस लैब में जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


यह मामला 22 सितंबर पिछले साल सामने आया, जब पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत अपनी दादी से इशारों में की। इसके बाद उसे कामा और अल्बलेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती है। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पीड़िता के पिता ने आरोपों से इनकार किया था। आरोपी के दो अन्य बच्चे भी हैं, जिनमें एक बेटी बोलने और सुनने में असमर्थ है। हालांकि, पुलिस को उस पर शक तब हुआ, जब उसने बेटी के साथ हुए अपराध को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। मामले में इलाके से दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनकी भूमिका की जांच जारी है।


27 जनवरी को फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पिता का डीएनए भ्रूण से मेल खाने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed