{"_id":"64369dea798e6952ef0a7c27","slug":"mumbai-local-train-mumbai-s-local-train-services-affected-due-to-technical-problem-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Local Train: तकनीकी समस्या की वजह से मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित, थम गई लाखों लोगों की सांसें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai Local Train: तकनीकी समस्या की वजह से मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित, थम गई लाखों लोगों की सांसें
Wed, 12 Apr 2023 05:32 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 12 Apr 2023 05:32 PM IST
सार
अधिकारियों के मुताबिक, तीन ट्रेनों को रोका गया और अन्य को डायवर्ट किया गया। इससे पहले दिसंबर में, मुंबई के जुई नगर को सिग्नल में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Mumbai Local Train
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई की लोकल ट्रेन को वहां के आम लोगों के लिए यात्रा का एकमात्र सहारा बताया जाता है। यही लोकल ट्रेन बुधवार को आम जनता के लिए परेशानी का कारण बना। दहिसर से बोरीवली के बीच सुबह करीब 10.02 बजे ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) का तार टूट गया था। इस वजह से मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ देर तक प्रभावित रही।
पश्चिम रेलवे ने बुधवार को जानकारी दी कि चर्चगेट जाने वाली फास्ट लाइन पर दहिसर और बोरीवली के बीच एक ओवरहेड तार टूट जाने के बाद तकनीकी खराबी के कारण मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।
पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने कहा कि तेजी से काम किया गया है। जिसके बाद अब सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। सेंट्रल रेलवे के एसपीआरओ ने कहा, "हार्बर लाइन पर सीएसएमटी और वाशी और ट्रांस-हार्बर लाइन पर ठाणे से नेरूल के बीच सेवाएं सक्रिय हैं। कर्मचारी इस मुद्दे को सुलझा रहे थे और फिलहाल इसे ठीक कर लिया गया है।"