फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Local Train News: Mumbai Local Train can be resumed for public from January 1st

Mumbai Local Train: नए साल पर उद्धव का मुंबईवासियों को तोहफा, एक जनवरी से शुरू हो सकती है लोकल ट्रेन

Tue, 15 Dec 2020 05:35 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 15 Dec 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Local Train News: Mumbai Local Train can be resumed for public from January 1st
लोकल ट्रेन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन में आगामी एक जनवरी से सभी यात्रा कर सकेंगे। महाराष्ट्र के मदद व पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को यह संकेत दिया। यदि एक जनवरी से लोकल ट्रेन चली तो यह उद्धव सरकार द्वारा मुंबईवासियों के लिए बड़ा तोहफा होगा।

विज्ञापन


विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सभी के लिए लोकल ट्रेन में सफर की अनुमति नहीं होने से मुंबई ठप है। नौकरीपेशा और मजदूर वर्ग को लोकल ट्रेन की अति आवश्यकता है। कोरोना की दूसरी लहर उतनी खतरनाक नहीं है। कोरोना वायरस का संक्रमण भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसलिए नए साल में एक जनवरी से लोकल ट्रेन सभी के लिए शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन



बता दें कि इससे पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा था कि यदि कोरोना संक्रमण की दर नियंत्रण में होगी तो 25 दिसंबर तक कोरोना संक्रमण की परिस्थिति का आकलन किया जाएगा और उसके बाद लोकल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के कारण बीते आठ महीने से लोकल ट्रेनें आम लोगों के लिए बंद है। वर्तमान में मुंबई में कोरोना संक्रमण की दर 38 से पांच फीसदी तक आ गई है। हालांकि धीरे-धीरे हर क्षेत्र को जनता के लिए खोल दिया गया है लेकिन मुंबई की लोकल ट्रेन में अब भी आम नागरिकों के यात्रा करने पर मनाही है। इसके कारण मुंबई में परिवहन का पूरा भार सड़क पर आ गया है और सड़कों पर जाम से स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed