किरीट सोमैया का दावा- एनसीपी दे रही जान से मारने की धमकी, एक नेता बोला- सिर में मारेगा छह गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि एनसीपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत भी दर्ज करा दी है।
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि रविवार से अब तक उन्हें छह एनसीपी नेताओं की तरफ से धमकी भरे फोन कॉल आ चुके हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि रविवार से अब तक छह एनसीपी नेताओं ने उन्हें फोन कर गोली मारने की धमकी दी है।
सोमैया ने अनुसार, जब से उन्होंने धनंजय मुंडे पर लगे बलात्कार के आरोपों के मामले में बोलना शुरू किया है तब से उन्हें धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पीड़ित महिला और उसके वकील ने भी दावा किया है कि उन्हें भी लगातार धमकी दी जा रही हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि धनंजय मुंडे करियर बनाने और शादी का झांसा देकर पिछले कई सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं।
वहीं, सोमैया ने मुंडे की तरफ से दायर चुनावी हलफनामें में पत्नी, बच्चों और संपत्ति से जुड़ी जानकारी छुपाने का आरोप लगाया था और इस बात की शिकायत चुनाव आयोग से की थी। बता दें, किरीट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उन फोन नंबरों की भी साझा कर दिया है, जिनसे कॉल करके उन्हें धमकी दी जा रही है।
"Threat Phone Calls to KILL Me" all are
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) January 17, 2021
NCP Office-bearers Mahesh Gite, Jaykant Rakh, Akshay Tidke, Ram Doifode, Ramesh Nagargoje
ज्यांनी मला "जिवे मारण्याचे धमकीचे फोन" केले ते सर्व
राष्ट्रवादीचे NCP पदाधिकारी आहे महेश गिते, जयकांत राख, अक्षय तिडके, राम डोईफोडे, रमेश नागरगोजे pic.twitter.com/h15MQTjCc5
इतना ही नहीं, उन्होंने धमकी देने वालों की तस्वीरें भी अपने ट्विटर अकाउंट पर सार्वजनिक कर दिया है। सोमैया का कहना है कि रविवार को उन्हें साढ़े ग्यारह बजे धमकी भरे दो फोन आए। फोन करने वाले ने उन्हें कहा कि वह उनके सिर में छह गोलियां दाग देगा। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में उन्हें इस तरह के छह धमकी भरे फोन आ चुके हैं। फोन करने वाले उनसे अभद्र भाषा में बात कर रहे हैं।