{"_id":"63eaa6ef2c5dd4d80a03d023","slug":"mumbai-india-first-ac-double-decker-electric-bus-inducted-into-best-fleet-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई में जल्द दौड़ेगी देश की पहली एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस, बेस्ट के बेड़े में हुई शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई में जल्द दौड़ेगी देश की पहली एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस, बेस्ट के बेड़े में हुई शामिल
Tue, 14 Feb 2023 02:39 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 02:39 AM IST
सार
डबल डेकर ई-बसों की यात्रियों को ले जाने की क्षमता उनके सिंगल डेकर समकक्षों की तुलना में लगभग दोगुनी है। नई बसों में बैठने की क्षमता 65 है और खड़े यात्रियों को मिलाकर ये 90 से 100 यात्रियों को ले जा सकती हैं।
विज्ञापन
एसी डबल डेकर ई-बस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबईवासी जल्द ही देश की पहली वातानुकूलित डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस में सफर कर सकेंगे। नागरिक परिवहन सार्वजनिक निकाय बेस्ट के बेड़े में डबल डेकर बसें को शामिल किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जनता के लिए सड़क पर उतरने से पहले वेट-लीज्ड ई-बस को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत किया जाएगा। यह बस उपनगरों में उन मार्गों पर चलने की संभावना है जहां वर्तमान में डीजल पर चलने वाली पारंपरिक डबल डेकर बसें संचालित होती हैं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) उपक्रम के महाप्रबंधक लोकेश चंद्रा ने कहा कि उन्हें अगले 8-10 दिनों में 4 से 5 और डबल डेकर वातानुकूलित ई-बसें और ऐसी कुल 20 बसें मिलने वाली हैं। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक डबल डेकर ई-बसों की संख्या 200 तक पहुंच जाएगी।
जल्द दौड़ेगी सड़कों पर ई-बसें
उन्होंने कहा कि नई इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस जल्द ही यात्रियों को समर्पित की जाएगी। दक्षिण मुंबई और शहर के उपनगरों में डबल डेकर बस चलाई जाएगी। नई बसें डिजिटल टिकटिंग, सीसीटीवी कैमरे, लाइव ट्रैकिंग, डिजिटल डिस्प्ले और आपात स्थिति के लिए पैनिक बटन जैसी सुविधाओं से लैस होंगी। इन बसों का किराया वही होगा जो सिंगल डेकर एसी बसों के लिए लागू है।
विज्ञापन
90 से 100 यात्री कर सकेंगे सफर
बेस्ट के अनुसार, डबल डेकर ई-बसों की यात्रियों को ले जाने की क्षमता उनके सिंगल डेकर समकक्षों की तुलना में लगभग दोगुनी है। नई बसों में बैठने की क्षमता 65 है और खड़े यात्रियों को मिलाकर ये 90 से 100 यात्रियों को ले जा सकती हैं। बेस्ट ने अक्टूबर 2022 से सार्वजनिक सेवा में डबल-डेकर ई-बस शुरू करने की घोषणा की थी।