फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Husband found hanging from fan in Mumbai flat, wife's body also found lying on the floor.

Mumbai: मुंबई के फ्लैट में पंखे से लटका मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी की भी लाश

Mon, 20 May 2024 11:09 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Mon, 20 May 2024 11:09 AM IST
सार

मुंबई के फ्लैट पर 61 वर्षीय व्यक्ति फांसी लगाकर आत्महत्या की। उसकी 57 वर्षीय पत्नी भी उसी के पास मृत पड़ी थी। सुसाइड नोट में बताया कि मानसिक तौर पर दुखी हैं।

विज्ञापन
Mumbai: Husband found hanging from fan in Mumbai flat, wife's body also found lying on the floor.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के फ्लैट पर 61 वर्षीय व्यक्ति फांसी लगाकर आत्महत्या की। उसकी 57 वर्षीय पत्नी भी उसी के पास मृत पड़ी थी। सुसाइड नोट में बताया कि मानसिक तौर पर दुखी हैं।
विज्ञापन


मुंबई के कांदिवाली के आर्य चाणक्यनगर में अनुभूति सोसायटी में एक फ्लैट से दुर्गंध आ रही थी। पड़ोसी जब इस दुर्गंध से परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस अंदर पहुंची तो देखा प्रमोद वासुदेव नायलॉन की रस्सी से पंखे से लटके हुए थे। वहीं उनकी पत्नी अर्पिता प्रमोद चोंकर नीचे मृत पड़ी थीं। 
विज्ञापन


दोनों शव सड़ चुके थे। उनकी मौत कब हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है। दंपती की कोई संतान नहीं थी। दुर्गंध के परेशान पड़ोसियों की शिकायत पर पता चला।

समता नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर एक नोट मिला है जिसमें व्यक्ति ने उल्लेख किया है कि वे मानसिक रूप से दुखी है। वे अपनी इच्छा से यह कदम उठा रहे हैं और इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूरे मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed