फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Hit And Run Case Congress Shivsena ubt lashes out at maharashtra government news in hindi

मुंबई हिट एंड रन केस: कांग्रेस-उद्धव शिवसेना ने शिंदे सरकार को घेरा, आरोपी को बचाने-केस को दबाने का लगाया आरोप

Wed, 10 Jul 2024 03:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 10 Jul 2024 03:23 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मुंबई हिट एंड रन केस में महाराष्ट्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा किया यह कोई मामूली केस नहीं है। जिस तरह से आरोपी ने एक निर्दोष महिला को कुचल कर मार डाला वह अमानवीय है।

विज्ञापन
Mumbai Hit And Run Case Congress Shivsena ubt lashes out at maharashtra government news in hindi
विजय वडेट्टीवार, संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में पुणे के वर्ली में हिट एंड रन मामले में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को घेरा। उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस पर इस मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता के अलावा शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। संजय राउत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में आरोपी को बचाया जा रहा है। इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने पीड़ित महिला कावेरी नखवा के पति प्रदीप नखवा से मुलाकात की। 
विज्ञापन


वर्ली में हिट एंड रन मामले में कांग्रेस ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, "सरकार और पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उसे (मुख्य आरोपी मिहिर शाह) गिरफ्तार नहीं किया गया, क्योंकि वह नशे में था और इसका खुलासा जांच के दौरान हो जाता। मैं कहूंगा कि पुलिस आरोपी को छिपा रही है। जब दो बार उसका टेस्ट किया गया और उसके खून के नमूने में शराब नहीं पाया गया, तब उसे पुलिस के सामने पेश किया गया। मैं इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग करता हूं।"
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भी इस मामले में राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, "यह कोई मामूली केस नहीं है। सरकार आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। आप आरोपी के पिता का आपराधिक रिकॉर्ड देख सकते हैं। मुंबई पुलिस को अब अंडरवर्ल्ड गिरोह के साथ उसके संबंधों की जांच करनी होगी। उन्हें यह जांच करनी होगी कि वह (आरोपी के पिता) अपनी संपत्तियों और ऐसी फैंसी कारों को कैसे खरीद पा रहा है। वह मुख्यमंत्री का करीबी कैसे बना, इसकी भी जांच होनी चाहिए। आरोपी नशे में था और यह मेडिकल रिपोर्ट में न आ जाए इस बात को छिपाने के लिए वह छिप रहा था। वह तीन दिन से कहीं छिपा हुआ था। जिस तरह से उसने एक निर्दोष महिला को कुचल कर मार डाला वह अमानवीय है। ऐसे लोगों को जेल से रिहा नहीं करना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। कार मिहिर शाह चला रहा था। पुलिस को शक है कि मिहिर घटना के समय नशे में था। आरोपी अभी फरार है। उसे ढूंढने के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मिहिर शाह ने घटना वाली रात जुहू के एक बार में शराब पी थी। घर जाते समय उसने चालक से उसे लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने को कहा। कार वर्ली आई तो मिहिर ने जोर देकर कहा कि वाहन को वह चलाएगा। इसके बाद तेज रफ्तार कार ने कुछ देर बाद एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। दोपहिया वाहन पर कावेरी नखवा और उनके पति प्रदीप नखवा सवार थे। जो वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके के निवासी थे।


दंपती मछुआरा समुदाय से थे। सुबह जब वे दोपहिया वाहन से काम पर जा रहे थे, तभी बीएमडब्ल्यू कार उनके वाहन से टकरा गई। इसके बाद दोनों हवा में उछल गए। कार का बोनट क्षतिग्रस्त हुआ। इसके बाद कार ने कावेरी को कुचल दिया। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके पति प्रदीप को मामूली चोटें आईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed