{"_id":"5d39acce8ebc3e6c935cf350","slug":"mumbai-high-court-issued-notice-to-nitin-gadkari-and-election-commission-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री गडकरी और निर्वाचन आयोग को हाईकोर्ट का नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री गडकरी और निर्वाचन आयोग को हाईकोर्ट का नोटिस
Thu, 25 Jul 2019 07:26 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भारतीय निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया। नोटिस में उनसे 2019 के लोकसभा चुनाव में गडकरी के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस के नेता नाना पटोले, वंचित बहुजन अघाड़ी के उम्मीदवार मनोहर डबरासे और नफीस खान ने निर्वाचन प्रक्रिया में चुनावी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए याचिकाएं दायर की थीं। जिनकी सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर की एकल पीठ ने नोटिस जारी किया है। पटोले और डबरासे इस साल की शुरुआत में लोकसभा चुनाव में गडकरी के खिलाफ खड़े हुए थे। भाजपा उम्मीदवार ने पटोले को 1.97 लाख मतों के अंतर से हराया था।
विज्ञापन
पटोले ने आरोप लगाया है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए तय प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया। डबरासे ने आरोप लगाया कि मतदान के दौरान त्रुणिपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का प्रयोग किया गया था। याचिकाकर्ताओं के वकील की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति चंदुरकर ने गडकरी, निर्वाचन आयोग और उस आयुक्त को नोटिस जारी किए है जो नागपुर के लिए निर्वाचन अधिकारी थे। अदालत ने उन्हें इन याचिकाओं में लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए शपथपत्र दायर करने को कहा। अदालत ने मामले की आगे की सुनवाई के लिए 22 अगस्त की तिथि तय की है।
विज्ञापन