फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Four injured in helicopter crash in Aarey Colony (Goregaon)

मुंबई में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत दो मौत

Sun, 11 Dec 2016 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Dec 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: Four injured in helicopter crash in Aarey Colony (Goregaon)
- फोटो : ANI
मुंबई के गोरेगांव में रविवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पायलट समेत दो की मौत हो गई है और अन्य दो लोग घायल हो गए। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पहुंच कर हालात को काबू किया। हादसे में घायल हुए लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में एक महिला समेत 4 लोग सवार थे, जिसमें से दो क्रू मेंबर भी शामिल हैं। हादसा मुंबई के आरे कॉलोनी के फिल्टर पाडा इलाके में क्रैश हुआ। 
विज्ञापन


बता दें कि जिस जगी यह हादसा हुआ वह जंगल वाला इलाका है। माना जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में तकनी‌की खराबी आने के चलते पायलट ने जंगल में इस उतारने का प्रयास किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएनआई के मुताबिक  हेलिकॉप्टर 1992 में बना 'रॉबिनसन R44' है जो कि पवन हंस का था। बाद में इस हेलिकॉप्टर को एक प्राइवेट एविएशन कंपनी को बेच दिया गया था। इस प्राइवेट कंपनी ने मरम्मत के बाद इसका इस्तेमाल जॉय राइड के लिए करना शुरू कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed