{"_id":"5c18aab1bdec2256ce080e51","slug":"mumbai-former-vp-of-tech-company-arrested-for-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: आराम की जिंदगी जीने के लिए चोरी करता था इंजीनियर, चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: आराम की जिंदगी जीने के लिए चोरी करता था इंजीनियर, चढ़ा पुलिस के हत्थे
Tue, 18 Dec 2018 02:37 PM IST
अर्पना दुबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अर्पना दुबे
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
नवी मुंबई के वाशी में रहने वाले सुमित सेनगुप्ता नाम के युवक को पुलिस ने चेन स्नैचिंग और कार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सुमित पांच साल पहले तक प्राद्यौगिकी के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी में काम करता था। वहां उसे हर महीने वेतन के रूप में ढ़ाई लाख रुपये मिलते थे मगर पारिवारिक समस्या के कारण उसने नौकरी छोड़ दी थी।
जांच अधिकारी विकास गायकवाड़ ने बताया कि सुमित को नशे की लत है। उसके पास कोई नौकरी नहीं है और वह आराम की जिंदगी जीने के लिए चोरी कर रहा था। तीन साल पहले उसकी पत्नी ने भी हिंसा का एक केस दर्ज कराया था। पूछताछ में सुमित ने बताया कि उसने एक बड़े कॉलेज से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और पुणे की एक कंपनी रहा था।
गायकवाड़ ने बताया कि सुमित सेनगुप्ता और उसके अन्य साथी नीतिन अग्रवाल को 12 दिसंबर को हुई चेन स्नैचिंग की घटना के 24 घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के वक्त दोनों चोरी की गाड़ी में थे। इस गाड़ी को इन लोगों ने वाशी के फोर्टिस अस्पताल के बाहर से चुराया था। हमनें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और फुटेज देखर पता चला कि सुमित वाशी का रहने वाला है। जिसके बाद हमनें अपने सूत्र की खबर पर गिरफ्तारी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
2017 में भी सुमित के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस सुमित के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों की जानकारी इकठ्ठा कर रही है।