फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Former vp of tech company arrested for robbery

मुंबई: आराम की जिंदगी जीने के लिए चोरी करता था इंजीनियर, चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 18 Dec 2018 02:37 PM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अर्पना दुबे Updated Tue, 18 Dec 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: Former vp of tech company arrested for robbery
प्रतीकात्मक तस्वीर
नवी मुंबई के वाशी में रहने वाले सुमित सेनगुप्ता नाम के युवक को पुलिस ने चेन स्नैचिंग और कार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सुमित पांच साल पहले तक प्राद्यौगिकी के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी में काम करता था। वहां उसे हर महीने वेतन के रूप में ढ़ाई लाख रुपये मिलते थे मगर पारिवारिक समस्या के कारण उसने नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन




जांच अधिकारी विकास गायकवाड़ ने बताया कि सुमित को नशे की लत है। उसके पास कोई नौकरी नहीं है और वह आराम की जिंदगी जीने के लिए चोरी कर रहा था। तीन साल पहले उसकी पत्नी ने भी हिंसा का एक केस दर्ज कराया था। पूछताछ में सुमित ने बताया कि उसने एक बड़े कॉलेज से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और पुणे की एक कंपनी रहा था।  
विज्ञापन


गायकवाड़ ने बताया कि सुमित सेनगुप्ता और उसके अन्य साथी नीतिन अग्रवाल को 12 दिसंबर को हुई चेन स्नैचिंग की घटना के 24 घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के वक्त दोनों चोरी की गाड़ी में थे। इस गाड़ी को इन लोगों ने वाशी के फोर्टिस अस्पताल के बाहर से चुराया था। हमनें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और फुटेज देखर पता चला कि सुमित वाशी का रहने वाला है। जिसके बाद हमनें अपने सूत्र की खबर पर गिरफ्तारी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में भी सुमित के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस सुमित के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों की जानकारी इकठ्ठा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed