फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Five people trying to go to sea, police caught and punished, walking like cock, cock parade on marine drive, video viral

मुंबई : पांच लोग कर रहे थे समुद्र में जाने की कोशिश, पुलिस ने पकड़कर करा दी 'मुर्गा परेड'

Tue, 30 Mar 2021 06:31 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 30 Mar 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: Five people trying to go to sea, police caught and punished, walking like cock, cock parade on marine drive, video viral
मुंबई में मरीन ड्राइव पर 'मुर्गा परेड' करते युवक। - फोटो : Video Grab

मुंबई में समुद्र में जाने की कोशिश करना पांच युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने पकड़कर इन सभी की 'मुर्गा परेड' करवा दी। इसी दौरान किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव पर समुद्र में जाने की कथित कोशिश के लिए कम से कम पांच व्यक्तियों को सजा दी गई और उन्हें मुर्गा बनाकर चलवाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर को हुई जहां लोगों के एक समूह ने समुद्र में जाने की कोशिश की।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

उन्होंने बताया कि वहां गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों के एक दल ने सजा के तौर पर इन लोगों को 'मुर्गा बनकर चलने' के लिए कहा था। हालांकि उन्हें सुरक्षा को लेकर चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया। अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन उसमें कहा गया कि इन लोगों को मास्क न पहनने के लिए सजा दी गई।

विज्ञापन

सफाई भी आई

ट्विटर पर वीडियो के संबंध में जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने कहा कि प्रत्येक उल्लंघन पर कार्रवाई का एक कानूनी प्रावधान है और केवल वही दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। इस बीच मरीन ड्राइव पुलिस थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर विश्वनाथ कोलेकर ने स्पष्टीकरण दिया कि इन लोगों को समुद्र में जाने की कोशिश करने और अपनी जान खतरे में डालने के लिए सजा दी गई न कि मास्क न पहनने के लिए। अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed