{"_id":"6186b4d8ddb2847d8771a4ce","slug":"mumbai-fire-fighting-operations-are-underway-at-hansa-heritage-building-kandivali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: कांदिवली में इमारत में लगी आग पर दमकल कर्मियों ने पाया काबू, दो लोगों की हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: कांदिवली में इमारत में लगी आग पर दमकल कर्मियों ने पाया काबू, दो लोगों की हुई मौत
Sat, 06 Nov 2021 11:24 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:24 PM IST
सार
एक दमकल अधिकारी का कहना है कि मुंबई के कांदवी इलाके में इमारत के एक फ्लैट में सात लोग फंसे हुए थे। अब आग पर काबू पा लिया गया है और पानी की बौछार की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Fire in mumbai
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगरीय कांदिवली (पश्चिम) में शनिवार रात को एक 15 मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई थी। एक दमकल अधिकारी का कहना है कि मुंबई के कांदवी इलाके में इमारत के एक फ्लैट में सात लोग फंसे हुए थे। अब आग पर काबू पा लिया गया है और पानी की बौछार की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह आग मथुरादास रोड पर 'हंसा हेरिटेज' की 14वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रात करीब साढ़े आठ बजे लगी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि पुलिस, दमकल की चार गाड़ियां और दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे थे और बचाव व राहत अभियान शुरू किया था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन