{"_id":"5a45ab844f1c1bf61b8b5984","slug":"mumbai-fire-at-kamala-mills-compound-tv-channels-like-et-now-mirror-now-broadcast-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: कमला मिल्स कंपाउंड में हैं मिरर नाऊ और टाइम्स नाऊ जैसे चैनल, आग के बाद रोकना पड़ा प्रसारण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई: कमला मिल्स कंपाउंड में हैं मिरर नाऊ और टाइम्स नाऊ जैसे चैनल, आग के बाद रोकना पड़ा प्रसारण
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Dec 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
Kamala Mills fire, mumbai
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के लोअर परेल स्थित कमला मिल्स कंपाउंड में भीषण आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 12 लोग घायल भी हुए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि आग यहां स्थित एक रेस्टोरेंट से शुरू हुई थी।
इस बिल्डिंग में ET नाऊ, मिरर नाऊ, टाइम्स नाऊ, Zoom टीवी, TV9 मराठी जैसे बड़े चैनलों के ऑफिस थे। यहीं से इनका प्रसारण भी किया जाता था। आग लगने के बाद प्रसारण को रोकना पड़ा है। इसके अलावा यहां कई कॉरपोरेट दफ्तर व होटल भी मौजूद थे। वीकेंड पर इस कंपाउंड में काफी भीड़ होती है।
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हादसे में मरने वालों में 12 महिलाएं औऱ 2 पुरुष शामिल हैं। इस संख्या में ज्यादातर मोजो टेरेस रेस्तरां के कर्मचारी हैं। हादसे के वक्त 50 से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड टीम को आग लगने की सूचना रात 12.30 बजे मिली थी। दमकल विभाग ने दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरीतरह से काबू पा लिया। घायलों को इलाज के लिए किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और केईएम अस्पताल में ले जाया गया है।#WATCH: Last night visuals of fire at #KamalaMills compound in #Mumbai's Lower Parel, the incident has claimed 14 lives. pic.twitter.com/Ud2s6QXTFF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 29, 2017
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हादसे में मरने वालों में 12 महिलाएं औऱ 2 पुरुष शामिल हैं। इस संख्या में ज्यादातर मोजो टेरेस रेस्तरां के कर्मचारी हैं। हादसे के वक्त 50 से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे।